Skip to footer
Wheat harvest on field
Photo: Illustrative image — Photo: U.S. Department of Agriculture, Public domain, via Wikimedia Commons

business

खर्च 150 रुपये, कमाई 5 गुना तक! रेड लेडी पपीते से किसान विपिन ने बदली किस्मत, जानें खेती का A to Z

किसान विपिन सिंह ने रेड लेडी पपीते की खेती से 150 रुपये की लागत पर 5 गुना तक मुनाफा कमाया।

Updated 2 min read

Key points

  • रेड लेडी पपीते के एक फल का वजन 2 से 3 किलोग्राम होता है और यह 2 साल तक फल देता है।
  • पौधों की अच्छी बढ़वार के लिए लाइनों के बीच 8 फीट और पौधों के बीच 7 फीट का फासला जरूरी है।
  • वायरस हमले से बचाव के लिए नियमित अंतराल पर नीम के तेल या कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करना पड़ता है।

Why it matters. कम लागत और उच्च मांग वाली रेड लेडी पपीते की खेती से किसान पारंपरिक फसलों की तुलना में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।

सीतामढ़ी के किसान विपिन सिंह ने रेड लेडी प्रजाति के पपीते की खेती कर मुनाफा कमाया है। उनके अनुसार एक पौधे पर 150 रुपये खर्च करने से 600 से 700 रुपये की कमाई होती है। यह पौधा 5-6 महीने में फल देना शुरू करता है और 2 साल तक साल में 3-4 बार उपज देता है। बेहतर पैदावार के लिए लाइनों के बीच 8 फीट और पौधों के बीच 7 फीट की दूरी रखी जाती है।

Latest updates

खर्च 150 रुपये, कमाई 5 गुना तक! रेड लेडी पपीते से किसान विपिन ने बदली किस्मत, जानें खेती का A to Z

Red Lady Papaya Farming Success Story: सीतामढ़ी के किसान 'रेड लेडी' पपीते की खेती से कम लागत में बंपर मुनाफा कमा रहे हैं. एक पौधे पर करीब 150 रुपये खर्च कर किसान एक पेड़ से 700 रुपये तक की कमाई कर रहे हैं. सही देखभाल और वैज्ञानिक तरीके से इसकी खेती कर किसान अपनी किस्मत बदल रहे हैं. आप भी जानिए तरीका. सीतामढ़ी: आजकल खेती-किसानी में नए-नए प्रयोग हो रहे हैं. किसान पारंपरिक फसलों के बजाय फल-सब्जियों की खेती की तरफ रुख कर रहे हैं. अगर आप भी खेती से बढ़िया मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो ‘रेड लेडी’ प्रजाति का पपीता आपके लिए एक बेहतरीन जरिया बन सकता है. बाजार में जो बड़े-बड़े, गहरे लाल रंग के पपीते दिखते हैं, वे इसी रेड लेडी वैरायटी के होते हैं. इस पपीते की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह खाने में बहुत मीठा और स्वादिष्ट होता है. इसके एक ही फल का वजन करीब 2 से 3 किलोग्राम तक होता है. जिसकी वजह से मंडी और बाजार में इसकी बहुत ज्यादा मांग रहती है. लागत कम और बंपर मुनाफा का समझें कमाई का गणित स्थानीय किसान विपिन सिंह बताते हैं कि कमाई के मामले में पपीते की यह किस्म किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने में कुल मिलाकर करीब 150 रुपये का खर्च आता है. पौधे लगाने के सिर्फ 5 से 6 महीने बाद ही इसमें फल आने शुरू हो जाते हैं. यह पौधा लगातार 2 साल तक फल देता रहता है. एक ही पेड़ से किसान साल भर में 3 से 4 बार फल तोड़ते हैं. विपिन सिंह के अनुसार इस तरह 150 रुपये की मामूली लागत में किसान एक पेड़ से आसानी से 600 से 700 रुपये तक की कमाई कर लेते हैं. खेती करने का सही तरीका और .

Sources