Skip to footer
Sahara City Housing Scheme.jpg
Photo: Illustrative image — Photo: Usama Sahib, CC BY-SA 4.0, via Wikimedia Commons

business

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कहां कितने महंगे हैं प्लॉट और फ्लैट? 12 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक पहुंचे रेट

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ए-ग्रेड सोसाइटियों के फ्लैट 12 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक पहुंचे

Updated 2 min read

Key points

  • सेक्टर-2 और सेक्टर-3 में आवासीय प्लॉट की कीमत डेढ़ लाख से पौने दो लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक है।
  • 2BHK फ्लैट खरीदने के लिए कम से कम 70 से 75 लाख रुपये का बजट जरूरी है।
  • स्टूडियो अपार्टमेंट की कीमत करीब 35 से 40 लाख रुपये और लगभग 600 वर्ग फीट का एरिया बताया गया है।

Why it matters. खरीदारों को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से विकल्प चुनने पड़ रहे हैं, क्योंकि लोकेशन, सोसाइटी और फ्लैट के एरिया के हिसाब से कीमतें अलग-अलग हैं।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रॉपर्टी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। रियल एस्टेट एक्सपर्ट सत्येंद्र कुमार के मुताबिक, सेक्टर-2 और सेक्टर-3 में आवासीय प्लॉट डेढ़ लाख से पौने दो लाख रुपये तक पहुंच गए हैं, जबकि किसानों को मिलने वाले आबादी प्लॉट करीब 70 हजार से डेढ़ लाख रुपये के बीच हैं। ए-ग्रेड सोसाइटियों में फ्लैट 12 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक पहुंचते हैं, जबकि पजेशन वाली सोसाइटियों में यह करीब 7,000 से 7,500 रुपये है। 2BHK फ्लैट के लिए कम से कम 70 से 75 लाख रुपये का बजट जरूरी बताया गया है, और स्टूडियो अपार्टमेंट 35 से 40 लाख रुपये में मिल रहे हैं।

Latest updates

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कहां कितने महंगे हैं प्लॉट और फ्लैट? 12 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक पहुंचे रेट

Greater Noida West Property Price: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो बजट पहले से तैयार कर लीजिए. यहां प्रॉपर्टी बाजार में कीमतों का दायरा काफी बड़ा है. आवासीय प्लॉट की कीमत डेढ़ लाख से पौने दो लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक पहुंच चुकी है, जबकि हाईराइज सोसाइटियों में फ्लैट की कीमत लोकेशन और सोसाइटी की श्रेणी के हिसाब से अलग-अलग है. ग्रेटर नोएडा: यूपी के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रॉपर्टी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. यहां आवासीय प्लॉट से लेकर हाईराइज सोसाइटियों के फ्लैट तक की कीमतों में अंतर है. सेक्टर-2 और सेक्टर-3 में आवासीय प्लॉट की कीमत डेढ़ लाख से पौने दो लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक पहुंच गई है. वहीं, हाईराइज सोसाइटियों में फ्लैट की कीमत उनकी लोकेशन, सोसाइटी और एरिया के हिसाब से तय हो रही है. रियल एस्टेट एक्सपर्ट सत्येंद्र कुमार के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 2BHK फ्लैट खरीदने के लिए कम से कम 70 से 75 लाख रुपये का बजट होना जरूरी है. इससे कम कीमत में फ्लैट उपलब्ध होना मुश्किल है. रियल एस्टेट एक्सपर्ट सत्येंद्र कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आवासीय इंडिविजुअल प्लॉट के लिए मुख्य रूप से सेक्टर-2 और सेक्टर-3 हैं. इन दोनों सेक्टरों में प्लॉट की कीमत करीब डेढ़ लाख से पौने दो लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक चल रही है. इन दिनों सेक्टरों के प्लॉट की काफी मांग है. इसके अलावा प्राधिकरण की ओर से किसानों को उनकी जमीन के एवज में दिए जाने वाले आबादी के प्लॉट भी बाजार में उपलब्ध हैं. इनकी कीमत करीब 70 हजार से डेढ़ लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक ह.

Sources