Skip to footer
NY stock exchange traders floor LC-U9-10548-6
Photo: Illustrative image — Photo: Public domain, via Wikimedia Commons

business

दिवाली से पहले सोना-चांदी धड़ाम, सोना ₹2100 तो चांदी ₹28000 तक लुढ़की, जानें 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव

दिवाली से पहले वाराणसी के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है।

Updated 2 min read

Key points

  • 24 कैरेट सोने की कीमत एक सप्ताह में 2,100 रुपये घटकर 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
  • चांदी के भाव में प्रति किलो 28,000 रुपये की बड़ी गिरावट आई और यह 2,01,000 रुपये पर पहुंच गया।
  • 22 कैरेट सोने का ताजा भाव 1,34,650 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 1,09,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Why it matters. कीमतों में लगातार गिरावट और उतार-चढ़ाव के कारण ग्राहक और अधिक कमी की उम्मीद में खरीदारी टाल रहे हैं।

वाराणसी के सर्राफा बाजार में 24 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने के दाम 1,49,000 रुपये से गिरकर 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। चांदी की कीमत 2,29,000 रुपये से घटकर 2,01,000 रुपये प्रति किलो रह गई। कारोबारी विश्वजीत वर्मा के अनुसार, कीमतों में और कमी की उम्मीद के कारण ग्राहकों ने खरीदारी धीमी कर दी है।

Latest updates

दिवाली से पहले सोना-चांदी धड़ाम, सोना ₹2100 तो चांदी ₹28000 तक लुढ़की, जानें 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: त्योहारों और दिवाली की आहट के बीच वाराणसी के सर्राफा बाजार से खरीदारों के लिए राहत भरी और बड़ी खबर सामने आई है. बाजार में सोने और चांदी दोनों के तेवर ढीले पड़ गए हैं. हफ्ते भर के भीतर जहां सोना ₹2100 प्रति 10 ग्राम तक टूट गया, वहीं चांदी में ₹28,000 प्रति किलो की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है. भाव गिरते ही जहां एक तरफ एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, वहीं कीमतों में और कमी की Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में लगातार सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ रही है. अक्टूबर महीने के तीसरे सप्ताह में भी इसकी कीमतों में भारी कमी आई है. लगातार गिरते भाव से बाजार में खलबली मच गई है. वहीं दूसरी तरफ लोग दिवाली से पहले सोने-चांदी की खरीदारी के लिए अब ऑर्डर भी देने लगे हैं. बताते चलें कि बीते एक सप्ताह में सोने की कीमतों में 2100 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है. वहीं चांदी के भाव में बड़ी गिरावट हुई है. 24, 22 और 18 कैरेट सोने के ताजा भाव 24 अक्टूबर शनिवार को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. वहीं बीते सप्ताह इसका भाव 1,49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. यानी बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने की कीमत में 2100 रुपये की कमी आई है. वहीं बात 22 कैरेट सोने की करें तो आज बाजार में उसका भाव 1,34,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है. ये भी पढ़ें: बाबा विश्वनाथ के भोग से पीएम मोदी की पसंद तक, वाराणसी के इन फेमस पान भंडारों पर सुबह से शाम लगती है भीड़ बीते सप्ताह 17 अक्टूबर को इसकी कीमत 1,36,600 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. यानी बीते स.

Sources