business
लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने को बचे हैं 27 दिन, घर बैठे कर सकते हैं सबमिट, जानिए तरीका
लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने को बचे हैं 27 दिन, घर बैठे कर सकते हैं सबमिट, जानिए तरीका
Key points
- पेंशनर्स को 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना होगा
- जमा न होने पर दिसंबर से पेंशन भुगतान रुक सकता है
- PFRDA ने यूपीएस जीवन सेतू डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सेवा शुरू की है, जिसमें आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन होता है
Why it matters. यूपीएस पेंशनर्स के लिए 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा न करने पर दिसंबर से पेंशन भुगतान रुक सकता है.
यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के दायरे में आने वाले सभी पेंशनर्स को 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना होगा, यानी अब सिर्फ 27 दिन शेष हैं. ऐसा न होने पर दिसंबर से पेंशन भुगतान रुक सकता है. पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने इसके लिए यूपीएस जीवन सेतू डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सेवा शुरू की है. पेंशनर्स NPS, UPS और APY मोबाइल ऐप में अपना PRAN और जन्मतिथि भरकर आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन से प्रमाण पत्र बना सकते हैं.
Latest updates
लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने को बचे हैं 27 दिन, घर बैठे कर सकते हैं सबमिट, जानिए तरीका
Life Certificate Last Date : पेंशनर्स को हर साल 30 नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी है. यह इसलिए जमा कराया जाता है ताकि सरकार को पता रहे कि पेंशन लेने वाला व्यक्ति दुनिया में मौजूद है. इससे पेंशन फर्जीवाड़ा रुकता है. जीवन प्रमाण-पत्र जमा कराने के लिए अब कहीं जाने की जरूरत नहीं है. नई दिल्ली. यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के दायरे में आने वाले सभी पेंशनर्स को 30 नवंबर तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना होगा. यानी यह जरूरी काम करने के लिए आपके पास अब सिर्फ 27 दिन बचे हैं. हर महीने पेंशन पाने के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी होता है. अगर इसे जमा नहीं किया जाएगा तो दिसंबर से पेंशन का भुगतान रुक सकता है. जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए आपको कहीं धक्के खाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे अपने मोबाइल की सहातया से इसे सबमिट कर सकते हैं. पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने पेंशनर्स की सहूलियत के लिए यूपीएस जीवन सेतू (UPS Jeevan Setu) डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सेवा शुरू की है. इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब बुजुर्गों को बैंकों या दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. वे घर बैठे ही मोबाइल ऐप के जरिए चंद मिनटों में अपना सालाना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं. ये पढ़ें : फेस्टिव सेल में बंपर छूट या बड़ा फ्रॉड? पेमेंट करने से पहले चेक करें ये 5 चीजें, लुटने से बच जाएंगे ऐसे ऑनलाइन जमा करें अपना लाइफ सर्टिफिकेट पेंशनभोगी अपने स्मार्टफोन में मौजूद NPS, UPS और APY मोबाइल ऐप के जरिए आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) बना सक.