
business
पहले 270 रुपये का डिविडेंड, अब बोनस शेयर की तैयारी में कंपनी; Stock Split भी संभव
पहले 270 रुपये का डिविडेंड, अब बोनस शेयर की तैयारी में कंपनी; Stock Split भी संभव
Key points
- कंपनी ने 2 नवंबर को एक्सचेंज को बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट से जुड़ी जानकारी साझा की थी।
- 6 नवंबर की बोर्ड बैठक में बोनस शेयर और 10 रुपये फेस वैल्यू शेयरों के बंटवारे पर फैसला होगा।
- पिछले एक महीने में शेयर 8 प्रतिशत से अधिक और 6 महीने में 37 प्रतिशत का रिटर्न दे चुके हैं।
Why it matters. अगर बोर्ड बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी देता है, तो यह कंपनी के इतिहास में पहली बार होगा।
Bosch Ltd के शेयरों में मंगलवार को 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को बताया कि 6 नवंबर को बोर्ड की बैठक में बोनस शेयर और 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयरों के बंटवारे पर फैसला होगा। इसी साल कंपनी ने प्रति शेयर 270 रुपये का डिविडेंड दिया था, जबकि पिछले साल यह 512 रुपये था। बीएसई पर शेयर 50470.05 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंचे, जो 52 वीक हाई है।
Latest updates
पहले 270 रुपये का डिविडेंड, अब बोनस शेयर की तैयारी में कंपनी; Stock Split भी संभव
Bosch Ltd के शेयरों में आज मंगलवार को 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। इस उछाल के पीछे की वजह बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट से जुड़ा जानकारी है। जिसे कंपनी ने 2 नवंबर को एक्सचेंज के साथ साझा किया था। क्या है पूरी खबर (Bosch Ltd bonus share updates)इस कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया कि 6 नवंबर को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग है। इस मीटिंग में बोनस शेयर पर फैसला किया जाएगा। इसके अलावा 10 रुपये के फेस वैल्यू शेयरों के बंटवारे पर भी कंपनी निर्णय लेगी। बता दें, अगर बोर्ड ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट पर मंजूरी दी तो यह कंपनी के इतिहास में पहली बार होगा। 270 रुपये का डिविडेंड दे चुकी है कंपनीBosch Ltd भारी-भरकम डिविडेंड देने वाली कंपनी के तौर पर जानी जाती है। इसी साल कंपनी ने निवेशकों को एक शेयर पर 270 रुपये का डिविडेंड दिया था। कंपनी के शेयर अगस्त के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। पिछले साल इस कंपनी ने एक शेयर पर 512 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी के शेयर दो बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। आज शेयरों में उछाल (Bosch Ltd share performance)बीएसई में आज मंगलवार को कंपनी के शेयर बढ़त के साथ 48994.90 रुपये के स्तर पर ओपन हुए हैं। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 50470.05 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वीक हाई भी है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। स्टॉक की कीमतों में 3 महीने में 20 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई है। 6 महीने म.