
tech
OnePlus के दो नए फ्लैगशिप फोन की भारत में जल्द होगी एंट्री; 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी से हो सकते लैस, इतनी होगी कीमत
OnePlus के दो नए फ्लैगशिप फोन भारत में जल्द लॉन्च हो सकते हैं, लीक में 200MP कैमरा और 9000mAh बैटरी का दावा।
Key points
- OnePlus 16 की भारतीय कीमत 1.30 लाख रुपये से 1.40 लाख रुपये के बीच हो सकती है, इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक।
- OnePlus 16R की शुरुआती कीमत 70,000 से 75,000 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है।
- कंपनी ने अभी दोनों फोन के लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं की है।
Why it matters. अगर ऐसा होता है तो OnePlus 16 कंपनी के सबसे महंगे स्मार्टफोन में शामिल हो जाएगा, जिससे भारत में प्रीमियम फोन बाजार पर असर पड़ सकता है।
OnePlus भारत में अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन, OnePlus 16 और OnePlus 16R, उतार सकती है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus 16 की भारतीय कीमत 1.30 लाख रुपये से 1.40 लाख रुपये के बीच हो सकती है, जबकि 16R की शुरुआती कीमत 70,000 से 75,000 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। OnePlus 16 में 200MP प्राइमरी कैमरा और 9000mAh बैटरी मिल सकती है, और टिप्स्टर Debayan Roy के दावे के मुताबिक 16R का भारत आना लगभग तय है। कंपनी ने अभी लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं की है।
Latest updates
OnePlus के दो नए फ्लैगशिप फोन की भारत में जल्द होगी एंट्री; 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी से हो सकते लैस, इतनी होगी कीमत
स्मार्टफोन मार्केट में OnePlus एक बार फिर धमाल करने की तैयारी में है। कंपनी की नई OnePlus 16 सीरीज को लेकर भारत में लॉन्च की चर्चा तेज हो गई है। खास बात यह है कि इस बार कंपनी सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार सकती है। इनमें OnePlus 16 और OnePlus 16R शामिल हैं। अभी तक सामने आई रिपोर्ट्स में OnePlus 16R के भारत आने की चर्चा थी, लेकिन अब नए लीक में OnePlus 16 के लॉन्च के संकेत भी मिले हैं। हालांकि, इन दोनों फोन में सबसे ज्यादा चर्चा OnePlus 16 की कीमत को लेकर हो रही है।इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन की भारतीय कीमत 1.30 लाख रुपये से 1.40 लाख रुपये के बीच हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह कंपनी के सबसे महंगे स्मार्टफोन में शामिल हो जाएगा। वहीं, OnePlus 16R की शुरुआती कीमत 70,000 से 75,000 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। भारत में लॉन्च होंगे OnePlus 16 और OnePlus 16R?टिप्स्टर Debayan Roy ने दावा किया है कि OnePlus दोनों स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लाने पर काम कर रही है। उनके मुताबिक, OnePlus 16R का भारत में आना लगभग तय है, जबकि OnePlus 16 का लॉन्च भी करीब-करीब कन्फर्म माना जा रहा है। इसके अलावा टिप्स्टर Abhishek Yadav ने भी OnePlus 16 को लेकर जानकारी दी है। उनके मुताबिक, कंपनी इस स्मार्टफोन के ग्लोबल सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग कर रही है। इन लीक से संकेत मिलते हैं कि OnePlus भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज के दो स्मार्टफोन पेश कर सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से कोई लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की गई है। OnePlus 16 में मिल सकते हैं.