Skip to footer
Frankfurt Stock Exchange (Ank Kumar) 04
Photo: Illustrative image — Photo: Ank Kumar, CC BY-SA 4.0, via Wikimedia Commons

business

रिलायंस इंडस्ट्रीज का सितंबर तिमाही में मुनाफा 41% बढ़कर 25,548 करोड़ रुपये पर पहुंचा

रिलायंस इंडस्ट्रीज का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 41% बढ़कर 25,548 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Updated 1 min read

Key points

  • सितंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल के 18,165 करोड़ रुपए से बढ़कर 25,548 करोड़ रुपए हुआ
  • ऑपरेशंस से रेवेन्यू 29 फीसदी बढ़कर 3.32 लाख करोड़ रुपए रहा
  • जेफरीज ने बाय रेटिंग बरकरार रखी और 1,710 रुपए का टारगेट प्राइस दिया

Why it matters. नतीजों के बाद शेयर में तेजी से कंपनी की वैल्यूएशन 17 लाख करोड़ रुपए के पार गई, और जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में शेयरों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार की शाम जारी सितंबर तिमाही के नतीजों में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 41 फीसदी बढ़कर 25,548 करोड़ रुपए दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 18,165 करोड़ रुपए था. ऑपरेशंस से रेवेन्यू 29 फीसदी बढ़कर 3.32 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा, और 'ऑयल-टू-केमिकल्स' सेगमेंट का EBITDA 68 फीसदी उछलकर 25,203 करोड़ रुपए हो गया. नतीजों के बाद सोमवार को बीएसई पर शेयर 8 फीसदी से ज्यादा चढ़े.

Latest updates

रिलायंस इंडस्ट्रीज का सितंबर तिमाही में मुनाफा 41% बढ़कर 25,548 करोड़ रुपये पर पहुंचा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 8% से ज्यादा की तेजी आई. कंपनी का Q2 में नेट प्रॉफिट 41% बढ़कर 25,548 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि रेवेन्यू 29% बढ़कर 3.32 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. मौजूदा साल में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर करीब 28 फीसदी की गिरावट पर था. ऐसे माहौल में पहले जियो प्लेटफॉर्म का आईपीओ आया और उसने शेयर बाजार के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. जियो प्लेटफॉर्म देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई. लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में कोई ऐसा उछाल देखने को ​नहीं मिला, जिसकी उम्मीद की जा रही थी. अब सारी उम्मीदे तिमाही नतीजों पर टिकी थीं.रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार की श.

Sources