Skip to footer
Stock-exchange-trading-floor
Photo: Illustrative image — Photo: S.aderogba, CC BY-SA 4.0, via Wikimedia Commons

business

Reliance Shares : रिलायंस के निवेशकों ने घंटेभर में कमाए 1 लाख करोड़, 7 फीसदी चढ़ा कंपनी का शेयर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 7 फीसदी से ज्यादा चढ़े, निवेशकों की पूंजी घंटेभर में 1 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Updated 2 min read

Key points

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 29,550 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तिमाही मुनाफा दर्ज किया
  • ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) कारोबार में तेज रिकवरी और डिजिटल सेवाओं में वृद्धि से कंपनी की कमाई बढ़ी
  • कंपनी का कुल राजस्व 231,601 करोड़ रुपये रहा, जबकि टैक्स के बाद कमाई 67.9 फीसदी बढ़कर 25,203 करोड़ रुपये हुई

Why it matters. शेयर में आई इस तेजी से सेंसेक्स 935.82 अंक और निफ्टी 248.15 अंक ऊपर गए, जिससे बाजार में तेजी को बढ़ावा मिला।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर आज सुबह BSE पर 7.12 फीसदी उछलकर 1,246.45 रुपये पर पहुंच गए, जबकि NSE पर 6.79 फीसदी की तेजी के साथ यह 1,244 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इस उछाल से कंपनी का बाजार मूल्यांकन बढ़कर 16,74,786.99 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 29,550 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तिमाही मुनाफा दर्ज किया, जो एक साल पहले की तुलना में 33.8 फीसदी अधिक है। रिलायंस सेंसेक्स और निफ्टी में सबसे ज्यादा फायदा उठाने वाली कंपनी रही, और सेंसेक्स 935.82 अंक चढ़कर 75,390.02 पर पहुंच गया।

Latest updates

Reliance Shares : रिलायंस के निवेशकों ने घंटेभर में कमाए 1 लाख करोड़, 7 फीसदी चढ़ा कंपनी का शेयर

Reliance Shares : रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले सप्ताह अपने तिमाही नतीजों से सभी को चौंका दिया था और इस सप्ताह की शुरुआत में ही उसके शेयरों में 7 फीसदी का जबरदस्त उछाल दिख रहा है. इस तेजी से कंपनी का बाजार पूंजीकरण भी आज करीब 1 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 16.74 लाख करोड़ पहुंच गया. कंपनी ने इससे पहले सितंबर तिमाही के नतीजों में रिकॉर्ड मुनाफा बताया था. नई दिल्ली. पिछले सप्ताह दो रिकॉर्ड बनाने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने इस सप्ताह दमदार शुरुआत की. कंपनी के स्टॉक में आज सुबह 7 फीसदी से ज्यादा का उछाल दिखा और महज घंटेभर के भीतर ही निवेशकों की पूंजी 1 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई. पिछले सप्ताह पहले जियो प्लेटफॉर्म की लिस्टिंग ने बाजार में तहलका मचाया था और फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजों ने सभी को चौंका दिया था. कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड मुनाफा कमाया था और इसी वजह से आज शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी दिख रही है. 2 नवंबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 7 फीसदी से अधिक की तेजी आई, क्योंकि कंपनी ने जुलाई-सितंबर के दौरान 29,550 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तिमाही मुनाफा दर्ज किया था. कंपनी का यह मुनाफा एक साल पहले की तुलना में 33.8 फीसदी अधिक है. बीएसई पर यह दिग्गज शेयर 7.12 फीसदी उछलकर 1,246.45 रुपये के भाव पर पहुंच गया. एनएसई पर 6.79 फीसदी चढ़कर 1,244 रुपये पर ट्रेडिंग कर रहा था. इस उछाल से कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,00,208.45 करोड़ रुपये बढ़कर 16,74,786.99 करोड़ रुपये हो गया. बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों में सबसे आगे है. बाजार को शुरुआत.

Sources

Topics