business
बम-बम रहा बाजार, कारों की बिक्री 5 लाख पार! देखें किसने बेची कितनी कारें
बम-बम रहा बाजार, कारों की बिक्री 5 लाख पार! देखें किसने बेची कितनी कारें
Key points
- अक्टूबर में कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 2.76 लाख इकाई रही
- ऑल्टो, बलेनो, स्विफ्ट जैसी यात्री कारों की बिक्री 18.4 प्रतिशत बढ़कर करीब एक लाख इकाई रही
- ब्रेजा, अर्टिगा जैसे वाहनों की बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 97,787 इकाई हो गई
Why it matters. कंपनी के अनुसार त्योहारी सीजन में बाजार में मजबूत मांग दिखी, जबकि डीलरों के पास भंडार सीमित है और करीब दो लाख वाहनों की बुकिंग लंबित है।
मारुति सुजुकी इंडिया ने अक्टूबर में अब तक की सर्वाधिक मासिक बिक्री दर्ज की। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी कुल बिक्री सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 2.76 लाख इकाई रही, जबकि घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 20 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 2.12 लाख इकाई रही। निर्यात 59 प्रतिशत बढ़कर 49,872 इकाई हो गया। कंपनी ने हाल में कहा था कि डीलरों के पास करीब 15-16 दिन का ही भंडार है, जबकि करीब दो लाख वाहनों की बुकिंग लंबित है।
Latest updates
बम-बम रहा बाजार, कारों की बिक्री 5 लाख पार! देखें किसने बेची कितनी कारें
नयी दिल्ली, एक नवंबर (भाषा) देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अक्टूबर में अब तक की सर्वाधिक मासिक बिक्री दर्ज की है। बीते माह कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 2.76 लाख इकाई रही। पिछले साल की समान अवधि का आधार प्रभाव ऊंचा होने के बावजूद कंपनी ने यह वृद्धि दर्ज की। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि अक्टूबर में घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 20 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 2.12 लाख इकाई रही। सुपर कैरी और अन्य मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) को की गई बिक्री समेत कुल घरेलू बिक्री करीब 19 प्रतिशत बढ़कर 2.26 लाख इकाई रही। पिछले साल की समान अवधि में ऊंचे आधार प्रभाव के बावजूद बिक्री में यह मजबूत वृद्धि त्योहारी सीजन के दौरान बाजार में मजबूत मांग को दर्शाती है। मारुति सुजुकी ने हाल ही में कहा था कि उसके पास डीलर के यहां करीब 15-16 दिन का ही भंडार है, जबकि करीब दो लाख वाहन की बुकिंग लंबित है। अक्टूबर में ऑल्टो, बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, एस-प्रेसो, स्विफ्ट और वैगनआर जैसी यात्री कारों की बिक्री सालाना आधार पर 18.4 प्रतिशत बढ़कर करीब एक लाख इकाई रही। वहीं, ब्रेजा, अर्टिगा, ई-विटारा, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, विक्टोरिस और एक्सएल6 जैसे वाहनों की बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 97,787 इकाई हो गई। ओईएम को कंपनी की बिक्री बढ़कर 9,459 इकाई रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 8,915 इकाई रही थी। कंपनी का अक्टूबर में निर्यात 59 प्रतिशत बढ़कर 49,872 इकाई हो गया। भाषा योगेश अजय अजय यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली.
बम-बम रहा बाजार, कारों की बिक्री 5 लाख पार! देखें किसने बेची कितनी कारें
भारतीय कार बाजार के लिए अक्टूबर 2026 का महीना काफी अहम रहा. त्योहारी सीजन के बीच देश में पैसेंजर व्हीकल (PV) की बिक्री ने एक बार फिर 5 लाख यूनिट का आंकड़ा पार कर लिया है. खास बात यह है कि इस साल दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब एक महीने में देशभर में 5 लाख से ज्यादा कारों का रजिस्ट्रेशन दर्ज किया गया है. इससे पहले जनवरी 2026 में भी यह आंकड़ा पार हुआ था. हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इस बार बिक्री में गिरावट जरूर आई है, लेकिन सितंबर की तुलना में बाजार ने अच्छी वापसी की है. और पढ़ेंऑटो पंडिट्ज के अनुसार अक्टूबर 2026 में देशभर में कुल 5,00,001 पैसेंजर व्हीकल का रजिस्ट्रेशन हुआ. इसके मुकाबले अक्टूबर 2025 में 5,85,721 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन दर्ज किया गया था. इस तरह सालाना आधार पर पैसेंजर व्हीकल रजिस्ट्रेशन में 14.6 फीसदी की गिरावट आई है.यह भी पढें: इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर टूटे लोग, 30 दिन में बिके 60,000 यूनिटहालांकि, सितंबर 2026 के आंकड़ों से तुलना करें तो बाजार की तस्वीर काफी बेहतर नजर आती है. सितंबर में कुल 4,34,526 पैसेंजर व्हीकल रजिस्टर हुए थे. ऐसे में अक्टूबर में रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा महीने-दर-महीने आधार पर 15.1 फीसदी बढ़ गया है. यह बढ़ोतरी बताती है कि त्योहारी सीजन के दौरान कारों की मांग में अच्छी तेजी देखने को मिली.पिछले साल क्यों ज्यादा थी सेलदरअसल, पिछले साल 22 सितंबर से नवरात्रि की शुरुआत थी और इसी दिन से देश भर में नए GST 2.0 (जीएसटी रिफॉर्म) को लागू किया गया था. जिसके चलते वाहनों की कीमत में भारी कटौती आई थी. जिसका नतीजा था कि, बाजार में अचानक वाहनों की बिक्री बढ़ गई थी. जीएसट.


