
business
Risk Of An Lpg Crisis During Festive Season Dealers To Protest In Delhi Today Warn Of Strike
Risk Of An Lpg Crisis During Festive Season Dealers To Protest In Delhi Today Warn Of Strike
त्योहारों के बीच देश में LPG सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हो सकती है. LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (LDAI) ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है.एसोसिएशन से जुड़े वितरक आज पूर्वी दिल्ली के CBD ग्राउंड में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक सांकेतिक धरना-प्रदर्शन करेंगे. एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर देशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा सकती है.हालांकि, इस आंदोलन को लेकर LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स के सभी संगठन एकमत नहीं हैं. AILDF और फेडरेशन ऑफ LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ इंडिया (FLDI) इस हड़ताल के समर्थन में नहीं हैं. इन संगठनों का कहना है कि तेल कंपनियों और पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ बातचीत के जरिए समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है.
Latest updates
Risk Of An Lpg Crisis During Festive Season Dealers To Protest In Delhi Today Warn Of Strike
LDAI ने अपनी मांगों में होम डिलीवरी और प्रशासनिक शुल्क में 75 रुपये की बढ़ोतरी, e-KYC के लिए 236 रुपये का भुगतान और PNG कनेक्शन लेने पर LPG कनेक्शन छोड़ने की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की है. त्योहारों के बीच देश में LPG सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हो सकती है. LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (LDAI) ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है.एसोसिएशन से जुड़े वितरक आज पूर्वी दिल्ली के CBD ग्राउंड में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक सांकेतिक धरना-प्रदर्शन करेंगे. एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर देशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा सकती है.हालांकि, इस आंदोलन को लेकर LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स के सभी संगठन एकमत नहीं हैं. AILDF और फेडरेशन ऑफ LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ इंडिया (FLDI) इस हड़ताल के समर्थन में नहीं हैं. इन संगठनों का कहना है कि तेल कंपनियों और पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ बातचीत के जरिए समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है. 21 अक्टूबर को मुंबई में तेल विपणन कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक भी हुई थी.LDAI अध्यक्ष बीएस शर्मा ने उठाए सवालTV9 भारतवर्ष से बात करते हुए LDAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस शर्मा ने कहा कि LPG वितरकों के कमीशन में पिछले आठ साल से अधिक समय से नियमित संशोधन नहीं हुआ है. वर्ष 2018 के बाद 2022 में अंतरिम राहत के तौर पर मामूली बढ़ोतरी की गई थी. उन्होंने कहा कि वितरकों की मांगों को लेकर पिछले एक साल में कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकला है.शर्मा ने PNG पाइपलाइन पहुंचने वाले क्षेत्रों में एलपीजी आपूर्ति से संबंधित प्.