Skip to footer
Seat of the European Central Bank and Frankfurt Skyline at dawn 20150422 1
Photo: Illustrative image — Photo: DXR, CC BY-SA 4.0, via Wikimedia Commons

business

Rupee Crash Alert: डराने वाला अलर्ट... US डॉलर के मुकाबले इतना टूटेगा रुपया, समझें नुकसान का गणित

एक्सिस बैंक रिसर्च का अनुमान: दिसंबर 2027 तक डॉलर के मुकाबले रुपया 102 तक टूट सकता है

Updated 2 min read

Key points

  • एक्सिस बैंक रिसर्च के अनुमान में मार्च 2027 तक USD/INR 97–99 और जून 2027 तक 98–100 रहने की बात है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार को फिर से बनाना प्राथमिकता रहेगी और इससे रुपये की मजबूती सीमित हो सकती है।
  • हाल में डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे मजबूत हुआ, जिसे बेहतर फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट और US ट्रेजरी यील्ड में कमी से सपोर्ट मिला।

Why it matters. रुपये की कमजोरी से क्रूड ऑयल और विदेशी सामान का आयात महंगा हो सकता है, जिससे देश में महंगाई का खतरा बढ़ सकता है।

एक्सिस बैंक रिसर्च का अनुमान है कि अगले साल दिसंबर 2027 तक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 102 तक कमजोर हो सकता है। रिपोर्ट में मार्च 2027 तक USD/INR के 97–99 और जून 2027 तक 98–100 रहने का अनुमान भी दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक हालिया रिकवरी से केवल थोड़े समय की राहत मिलेगी, क्योंकि बाहरी सेक्टर का स्ट्रक्चरल दबाव, कैपिटल आउटफ्लो और विदेशी मुद्रा भंडार को फिर से बनाने की जरूरत रुपये पर दबाव बनाए रख सकती है।

Latest updates

Rupee Crash Alert: डराने वाला अलर्ट... US डॉलर के मुकाबले इतना टूटेगा रुपया, समझें नुकसान का गणित

भारतीय करेंसी रुपया में लंबी गिरावट के बाद अभी हाल ही में मजबूती आनी शुरू हुई थी और अब इसे लेकर एक बड़ा अलर्ट आ गया है, जो डराने वाला है और भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चिंता बढ़ाने वाला है. दरअसल, एक्सिस बैंक रिसर्च का अनुमान है कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया में भारी गिरावट आने वाली है और अगले साल दिसंबर में ये 102 तक कमजोर हो सकता है. अगर ये अनुमान सच साबित होते हैं, तो इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है. आइए समझते हैं कि करेंसी क्रैश होने से कहां-कहां असर दिखेगा? और पढ़ेंअगले महीने से गिरने लगेगा रुपया!एक्सिस बैंक रिसर्च की ओर से रुपया को लेकर एक रिपोर्ट पेश की गई है, जिसमें अनुमान जाहिर किया गया है कि अगले साल दिसंबर 2027 तक रुपया US डॉलर के मुकाबले ₹102 तक टूट सकता है. लेकिन गिरावट यहीं थमने वाली नहीं है, बल्कि इसके अगले साल 2028 के आखिरी महीने में डॉलर के मुकाबले रुपये 106 तक कमजोर हो सकता है. मंगलवार को जारी अपनी रिपोर्ट द मिडिल (किंगडम) पाथ में एक्सिस बैंक रिसर्च ने इंडियन करेंसी को लेकर पहले जताए गए अपने अनुमानों को बनाए रखा और मार्च 2027 तक USD/INR के 97–99 और जून 2027 तक 98–100 होने का अनुमान लगाया है. इस अनुमान के पीछे वजह क्या? रिपोर्ट में रुपये के टूटने के इस अनुमान के पीछे की वजह भी बताई गई हैं. इसमें कहा गया है कि Indian Currency Rupee की हालिया रिकवरी से सिर्फ कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है, क्योंकि बाहरी सेक्टर के स्ट्रक्चरल दबाव, कैपिटल आउटफ्लो और फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व को फिर से बनाने की जरूरत से रुपये पर दबाव बना रह सकता है. एक्सपर्ट्स ने भारत की एक्सटर्नल.

Sources