Skip to footer
Frankfurt Stock Exchange (Ank Kumar) 01
Photo: Illustrative image — Photo: Ank Kumar, CC BY-SA 4.0, via Wikimedia Commons

business

अमेरिकी चुनाव नतीजों के बाद सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1500 अंक चढ़ा

अमेरिकी चुनाव नतीजों के बाद सेंसेक्स 1500 अंक चढ़कर खुला, निफ्टी में भी तेजी

Updated 1 min read

Key points

  • सेंसेक्स 1,609.54 अंक यानी 2.08 प्रतिशत बढ़कर 78,910.94 पर खुला
  • विदेशी निवेशकों (FII) ने बुधवार को 7,284 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि DII ने 3,712 करोड़ रुपये के शेयर बेचे
  • अमेरिका में डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 3 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा, जो मध्यावधि चुनाव के बाद चार दशक से अधिक का सबसे मजबूत प्रदर्शन रहा

Why it matters. विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका में लंबे राजनीतिक टकराव की चिंता उभर सकती है, क्योंकि ट्रंप संसद से पारित प्रस्तावों को रोकने के लिए वीटो का इस्तेमाल कर सकते हैं.

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद भारतीय शेयर बाजार में खुलते ही सेंसेक्स में 1500 अंकों का उछाल देखा गया. दोपहर 1:50 बजे सेंसेक्स करीब 2100 अंक बढ़कर 79,370 के पास और निफ्टी 50 करीब 600 अंक चढ़कर 24,560 के पार पहुंचा. कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट के बीच ब्रेंट क्रूड करीब 10 प्रतिशत टूटकर 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बंद हुआ.

Latest updates

अमेरिकी चुनाव नतीजों के बाद सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1500 अंक चढ़ा

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार के बाद उधर कच्‍चा तेल धड़ाम और इधर भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्‍त उछाल. निवेशकों की तो दिवाली से पहले ही दिवाली हो गई. जानिए सेंसेक्‍स और निफ्टी का क्‍या हाल है. अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्‍त तेजी देखी जा रही है. ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को लगे झटके के बाद दलाल स्‍ट्रीट में दिवाली दिख रही है. शेयर मार्केट खुलते ही सेंसेक्‍स में 1500 अंकों का उछाल देखा गया. वहीं दोपहर 1:50 बजे सेंसेक्‍स में करीब 2100 अंकों का उछाल देखा गया और ये 79,370 के करीब पहुंच गया. वहीं निफ्टी 50 भी करीब 600 अंकों.

Sources