
business
केंद्र ने राज्यों को 1,09,019 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कर हस्तांतरण किस्त जारी की
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com केंद्र सरकार ने शनिवार को राज्य सरकारों को 1.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कर हस्तांतरण (टैक्स डिवोल्यूशन) की अतिरिक्त किस्त जारी की।
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com केंद्र सरकार ने शनिवार को राज्य सरकारों को 1.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कर हस्तांतरण (टैक्स डिवोल्यूशन) की अतिरिक्त किस्त जारी की। यह नियमित मासिक हस्तांतरण के अतिरिक्त है और चालू वित्त वर्ष की दूसरी अतिरिक्त किस्त है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि केंद्र सरकार ने राज्यों को 1,09,019 करोड़ रुपये का कर हस्तांतरण जारी किया है। इसमें उत्तर प्रदेश को 19,208 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा, यह राशि आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए और राज्यों को पूंजीगत व्यय में तेजी लाने के साथ-साथ अपने विकास व कल्याणकारी खर्चों को पूरा करने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से जारी की गई है। वर्तमान में, एक वित्तीय वर्ष के दौरान केंद्र द्वारा एकत्र किए गए करों का 41 प्रतिशत हिस्सा 14 किस्तों में राज्यों के बीच वितरित किया जाता है।
Latest updates
केंद्र ने राज्यों को 1,09,019 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कर हस्तांतरण किस्त जारी की
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com केंद्र सरकार ने शनिवार को राज्य सरकारों को 1.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कर हस्तांतरण (टैक्स डिवोल्यूशन) की अतिरिक्त किस्त जारी की। यह नियमित मासिक हस्तांतरण के अतिरिक्त है और चालू वित्त वर्ष की दूसरी अतिरिक्त किस्त है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि केंद्र सरकार ने राज्यों को 1,09,019 करोड़ रुपये का कर हस्तांतरण जारी किया है। इसमें उत्तर प्रदेश को 19,208 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा, यह राशि आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए और राज्यों को पूंजीगत व्यय में तेजी लाने के साथ-साथ अपने विकास व कल्याणकारी खर्चों को पूरा करने मे.