Skip to footer
Stock-exchange-trading-floor
Photo: Illustrative image — Photo: S.aderogba, CC BY-SA 4.0, via Wikimedia Commons

business

10 हजार से शुरुआत, अब 10 करोड़ का कारोबार; बिहार के शशि अब शहद से बनाएंगे टॉफी और शरबत, जानें कहानी

शशि कुमार की कंपनी शहद से टॉफी और शरबत बनाने के लिए बिहार में 51 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Updated 2 min read

Key points

  • बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी 1670 एकड़ में विकसित हो रहा है और वहां शहद आधारित फैक्ट्री लगाई जाएगी।
  • शशि कुमार की कंपनी सालाना लगभग 35 मीट्रिक टन शहद का उत्पादन करती है और उससे बिहार के 200 से अधिक मधुमक्खी पालक जुड़े हैं।
  • शशि कुमार के परिवार की ओर से गया में 110 करोड़ रुपये की लागत से अमरनाथ टेक्सटाइल उद्योग भी स्थापित किया जाएगा।

Why it matters. डोभी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के वर्ष 2027 के अंत तक शुरू होने की संभावना जताई गई है, जिससे गया और आसपास के क्षेत्रों में रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

गया में विकसित हो रही बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी (BIMC) में शशि कुमार की कंपनी शिवा एग्रो नेचुरल प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड 51 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके लिए कंपनी ने बिहार सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं और डोभी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में लगभग 5 एकड़ जमीन पर फूड प्रोसेसिंग इकाई लगेगी। करीब 30 साल पहले शशि कुमार ने 10 हजार रुपये की लागत से 10 बॉक्स के साथ मधुमक्खी पालन शुरू किया था, जो अब सालाना लगभग 35 मीट्रिक टन शहद उत्पादन तक पहुंच गया है।

Latest updates

10 हजार से शुरुआत, अब 10 करोड़ का कारोबार; बिहार के शशि अब शहद से बनाएंगे टॉफी और शरबत, जानें कहानी

Success Story: शशि कुमार 30 साल पूर्व 10 हजार रुपए की लागत से 10 बॉक्स से मधुमक्खी पालन की शुरुआत की थी और आज इनका सालाना टर्नओवर 10 करोड रुपए से अधिक है. कभी साइकिल से अपने कारोबार के देखरेख करते थे आज इनके पास कई फोर व्हीलर है. Bihar Integrated Manufacturing City: बिहार के गया जिले में उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी पहल की जा रही है. 1670 एकड़ में विकसित हो रहे बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी (BIMC) में शहद से टॉफी और शरबत बनाने की फैक्ट्री लगाई जाएगी. गया के मानपुर निवासी और मधुमक्खी पालक शशि कुमार की कंपनी शिवा एग्रो नेचुरल प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड इस परियोजना में 51 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इसके लिए कंपनी ने बिहार सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. डोभी में विकसित हो रहे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में लगभग 5 एकड़ जमीन पर फूड प्रोसेसिंग आधारित उद्योग स्थापित किया जाएगा. 10 हजार रुपये से शुरू किया कारोबार, अब 10 करोड़ से ज्यादा का टर्नओवर शशि कुमार की सफलता की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है. करीब 30 साल पहले उन्होंने महज 10 हजार रुपये की लागत से 10 बॉक्स के साथ मधुमक्खी पालन शुरू किया था. उस समय वे साइकिल से अपने कारोबार की देखरेख करने जाते थे. आज उनका कारोबार करोड़ों रुपये तक पहुंच चुका है और उनके पास कई चारपहिया वाहन हैं. शशि कुमार की कंपनी शिवा एग्रो नेचुरल प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड सालाना लगभग 35 मीट्रिक टन शहद का उत्पादन करती है. उनके साथ बिहार के 200 से अधिक मधुमक्खी पालक जुड़कर काम कर रहे हैं. कंपनी का सालाना टर्नओवर .

Sources