
business
Success Story : 10 लाख से खड़ा किया 2500 करोड़ का करोबार, कौन हैं बरेली के आशीष? ऐसे शुरू हुआ 'बैल कोल्हू'
बरेली के आशीष खंडेलवाल ने 10 लाख रुपये से शुरू किया ‘बैल कोल्हू’ कारोबार, अब 2500 करोड़ रुपये से अधिक का टर्नओवर
Key points
- बीएल एग्रो की FMCG कंपनी का लक्ष्य आने वाले समय में 5 से 6 हजार करोड़ रुपये के कारोबार तक पहुंचना है
- कंपनी ने ‘नॉरिश’ ब्रांड के जरिए दाल, चावल, ड्राई फ्रूट्स और दूसरे खाद्य उत्पादों के बाजार में भी जगह बनाई है
- मिल्क रेवॉल्यूशन 2.0’ में ब्राजील से गिर नस्ल के भ्रूण लाकर 40 से 60 लीटर दूध देने वाली गायें विकसित करने का लक्ष्य है
Why it matters. कंपनी के 5 से 6 हजार करोड़ रुपये के लक्ष्य और डेयरी किसानों की आमदनी बढ़ाने की उम्मीद से यह कारोबार आने वाले समय में बड़ा असर डाल सकता है.
बरेली की बीएल एग्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष खंडेलवाल ने 10 लाख रुपये के निवेश से शुरू हुए कारोबार को 2500 करोड़ रुपये से अधिक के टर्नओवर तक पहुंचाया है. उनकी FMCG कंपनी का लक्ष्य आने वाले समय में 5 से 6 हजार करोड़ रुपये के कारोबार तक पहुंचना है. कंपनी ने सरसों तेल ब्रांड ‘बैल कोल्हू’ के साथ ‘नॉरिश’ ब्रांड से दाल, चावल और ड्राई फ्रूट्स के बाजार में भी जगह बनाई है. खंडेलवाल के अनुसार इटली और जापान की तकनीक, ऑटोमेशन और आधुनिक पैकेजिंग सिस्टम से कारोबार नई ऊंचाइयों तक पहुंचा.
Latest updates
Success Story : 10 लाख से खड़ा किया 2500 करोड़ का करोबार, कौन हैं बरेली के आशीष? ऐसे शुरू हुआ 'बैल कोल्हू'
Who is Ashish Khandelwal : आशीष खंडेलवाल की कहानी सिर्फ करोड़ों के कारोबार तक पहुंचने का सफर नहीं, बल्कि बड़े सपने देखने, नई तकनीक अपनाने, जोखिम उठाने और सफलता के लिए धैर्य बनाए रखने का जुनून की मिसाल भी है. आशीष ने महज 10 लाख रुपये के निवेश से शुरू हुए कारोबार को आज 2500 करोड़ रुपये से अधिक तक पहुंचा दिया. उनका अगल लक्ष्य आने वाले समय में 5 से 6 हजार करोड़ रुपये के कारोबार तक पहुंचना है. आशीष खंड बरेली. कहते हैं कि सपने बड़े हों और उन्हें पूरा करने का जुनून हो, तो छोटे शहर से भी अपनी अलग पहचान बनाई जा सकती है. इसकी मिसाल हैं बरेली के प्रतिष्ठित उद्योगपति और बीएल एग्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष खंडेलवाल. उन्होंने महज 10 लाख रुपये के निवेश से शुरू हुए कारोबार को आज 2500 करोड़ रुपये से अधिक के टर्नओवर तक पहुंचा दिया. उनकी FMCG कंपनी का लक्ष्य आने वाले समय में 5 से 6 हजार करोड़ रुपये के कारोबार तक पहुंचना है. बिजनेस से लेकर लाइफस्टाइल तक आशीष खंडेलवाल की सोच युवाओं के लिए प्रेरणादायक है. उनका मानना है कि व्यापार में चुनौतियां हमेशा रहेंगी. सफलता हासिल करने के लिए जोखिम लेने की क्षमता, धैर्य और पूरी लगन जरूरी है. लोकल 18 से वे कहते हैं कि स्टार्टअप शुरू करना आसान लग सकता है, लेकिन उसे सफल बिजनेस में बदलने के लिए बड़े फैसले लेने का साहस होना चाहिए. बिना जोखिम के बड़ा मुकाम हासिल करना मुश्किल है. आशीष खंडेलवाल को एशियावन मैगजीन की ओर से ग्लोबल यूथ आइकॉन ऑफ द ईयर 2020-21 जैसे सम्मान से नवाजा जा चुका है. इटली-जापान से लाई तकनीक बीएल एग्रो ने अपने पारंपरिक सरसों तेल ब्रांड ‘बैल कोल्हू’.