
business
चीनी एक महीने में 4 रुपये और एक साल में 13 रुपये प्रति किलो महंगी हुई
चीनी एक महीने में 4 रुपये और एक साल में 13 रुपये प्रति किलो महंगी हुई, त्योहारों की मांग से दबाव
Key points
- चीनी की औसत खुदरा कीमत 59.50 रुपये प्रति किलो और थोक भाव 55.40 रुपये प्रति किलो है.
- कोलकाता में 3 नवंबर को खुदरा चीनी 65 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई, एक साल पहले 50 रुपये थी.
- नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज लिमिटेड के मुताबिक नए सीजन के पहले महीने में 8.45 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ.
Why it matters. त्योहारों के दौरान घरेलू बाजार में चीनी की सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है, जिससे कीमतों पर दबाव कम होने की संभावना जताई गई है.
दिवाली से पहले चीनी की कीमतों में तेजी बनी हुई है. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक चीनी की औसत खुदरा कीमत 59.50 रुपये प्रति किलो और थोक भाव 55.40 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है. एक साल पहले खुदरा बाजार में यह 46.50 रुपये और थोक में 43.23 रुपये प्रति किलो थी, यानी सालाना आधार पर 12 से 13 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. कोलकाता में 3 नवंबर को खुदरा चीनी 65 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई, जबकि दिल्ली में यह 64 रुपये प्रति किलो बिक रही है.
Latest updates
चीनी एक महीने में 4 रुपये और एक साल में 13 रुपये प्रति किलो महंगी हुई
Sugar Price Hike: त्योहारों के सीजन में चीनी लगातार महंगी हो रही है. एक महीने में ₹4 और साल भर में ₹13 तक दाम बढ़ने से खुदरा भाव ₹59.50 पार पहुंच गए हैं. जानिए दिल्ली-मुंबई और कोलकाता में क्या है नया रेट. Sugar Price Hike: दिवाली से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है. त्योहारों पर मिठाइयों और पकवानों की मांग बढ़ने के बीच चीनी लगातार महंगी हो रही है. पिछले एक महीने में ही खुदरा और थोक बाजार में चीनी के दाम 4 रुपये प्रति किलो से ज्यादा बढ़ गए हैं. वहीं, पिछले एक साल में इसकी कीमत करीब 12 से 13 रुपये प्रति किलो तक बढ़ चुकी है. सरकार की ओर से चीनी की बढ़त.