
business
Swiggy Share Target: ₹175 पर आए स्विगी के शेयर में बनेगा मोटा पैसा! ब्रोकरेज ने दिया ₹400 का नया टारगेट
Swiggy Share Target: शेयर बाजार में ऑनलाइन फूड डिलीवरी के साथ क्विक कॉमर्स सेक्टर में काम करने वाली कंपनी स्विगी (Swiggy) के शेयरों में इन दिनों भारी उथल-पुथल मची हुई है.
Swiggy Share Target: शेयर बाजार में ऑनलाइन फूड डिलीवरी के साथ क्विक कॉमर्स सेक्टर में काम करने वाली कंपनी स्विगी (Swiggy) के शेयरों में इन दिनों भारी उथल-पुथल मची हुई है. पिछले कारोबारी सत्र में कंपनी का शेयर 16.75 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 175 रुपये पर बंद हुआ. तिमाही नतीजे उम्मीद के मुताबिक न रहने के कारण निवेशकों ने इस स्टॉक में जमकर बिकवाली की है. लेकिन इस बड़ी गिरावट के बाद भी दिग्गज ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) का इस शेयर पर भरोसा कायम है. ब्रोकरेज ने स्विगी के शेयर पर 'BUY' यानी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है.
Latest updates
Swiggy Share Target: ₹175 पर आए स्विगी के शेयर में बनेगा मोटा पैसा! ब्रोकरेज ने दिया ₹400 का नया टारगेट
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी के शेयरों में भारी बिकवाली के बीच आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक ये स्टॉक 127 फीसदी तक का बंपर रिटर्न दे सकता है. Swiggy Share Target: शेयर बाजार में ऑनलाइन फूड डिलीवरी के साथ क्विक कॉमर्स सेक्टर में काम करने वाली कंपनी स्विगी (Swiggy) के शेयरों में इन दिनों भारी उथल-पुथल मची हुई है. पिछले कारोबारी सत्र में कंपनी का शेयर 16.75 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 175 रुपये पर बंद हुआ. तिमाही नतीजे उम्मीद के मुताबिक न रहने के कारण निवेशकों ने इस स्टॉक में जमकर बिकवाली की है. लेकिन इस बड़ी गिरावट के बाद भी दिग्गज ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) का इस शेयर पर भरोसा कायम है. ब्रोकरेज ने स्विगी के शेयर पर 'BUY' यानी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है. फर्म का मानना है कि लगभग 176 रुपये के मौजूदा भाव के मुकाबले इस शेयर में करीब 127 फीसदी की शानदार तेजी देखने को मिल सकती है.दूसरी तिमाही में कैसा रहा कंपनी का कामकाजकंपनी के तिमाही नतीजों पर नजर डालें तो कमाई के मोर्चे पर अच्छी बढ़त दिखी है, लेकिन घाटा अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है. दूसरी तिमाही में स्विगी का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 11.1 फीसदी बढ़कर 7,571 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. अगर सालाना आधार पर देखें तो कंपनी की कमाई में 36.1 फीसदी का तगड़ा उछाल आया है. इसके बावजूद दूसरी तिमाही में स्विगी को 922 करोड़ रुपये का नेट लॉस यानी शुद्ध घाटा उठाना पड़ा है. हालांकि एक अच्छी बात ये रही कि कंपनी के फूड डिलीवरी कारोबार के मार्जिन में सुधार दर्ज किया .