Skip to footer
Seat of the European Central Bank and Frankfurt Skyline at dawn 20150422 1
Photo: Illustrative image — Photo: DXR, CC BY-SA 4.0, via Wikimedia Commons

business

कैसे काम करती है कार्ड की Tap & Pay सर्विस, कॉन्टैक्टलेस पेमेंट में किन बातों का रखें ध्यान?

कार्ड को पेमेंट मशीन के पास ले जाकर बिना स्वाइप और PIN के भुगतान होता है, जिसे Tap & Pay या कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कहते हैं.

Updated 2 min read

Key points

  • कॉन्टैक्टलेस कार्ड से 5,000 रुपये तक के पेमेंट में आमतौर पर PIN डालने की जरूरत नहीं होती
  • कार्ड का एंटीना लगभग 2 से 4 सेंटीमीटर की दूरी से मशीन का रेडियो सिग्नल पकड़ता है
  • गुम या चोरी होने पर बैंक को सूचना देने और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट की लिमिट कम करने के विकल्प बताए गए हैं

Why it matters. लेख के मुताबिक कार्ड की सुरक्षा के लिए सावधानी जरूरी है, क्योंकि NFC तकनीक बहुत कम दूरी पर काम करती है और हर पेमेंट के लिए बैंक की मंजूरी जरूरी होती है.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, भारत में कॉन्टैक्टलेस कार्ड से 5,000 रुपये तक के पेमेंट में आमतौर पर PIN डालने की जरूरत नहीं होती। इस सुविधा में कार्ड को POS मशीन के पास ले जाने पर NFC तकनीक से रेडियो सिग्नल भेजे जाते हैं और कुछ ही सेकेंड में पेमेंट पूरा हो जाता है। कार्ड का एंटीना मशीन से करीब 2 से 4 सेंटीमीटर की दूरी पर सिग्नल पकड़ता है। हर ट्रांजैक्शन के लिए कार्ड एक बार इस्तेमाल होने वाला सेफ्टी कोड बनाता है, जिसे बैंक जांचकर पेमेंट की मंजूरी देता है।

Latest updates

कैसे काम करती है कार्ड की Tap & Pay सर्विस, कॉन्टैक्टलेस पेमेंट में किन बातों का रखें ध्यान?

Tap & Pay कार्ड से पेमेंट करने का एक आसान तरीका है. इससे बिना PIN डाले ही पेमेंट हो जाता है. हालांकि, इसके इस्तेमाल के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आज के समय में फास्ट पेमेंट के तरीके तेजी से बदल रहे हैं. पहले ज्यादातर लोग कैश से पेमेंट करते थे, फिर डेबिट और क्रेडिट कार्ड का जमाना आया और अब UPI का चलन बढ़ गया है. लेकिन आज भी कई लोग दुकानों और शॉपिंग मॉल में कार्ड से पेमेंट करना पसंद करते हैं. पहले कार्ड को मशीन में स्वाइप करना पड़ता था और फिर PIN डालना होता था. लेकिन अब सिर्फ कार्ड को मशीन के पास ले जाने से पेमेंट हो जाता है. इस सुविधा को Tap & Pay या कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कहते हैं.इस तकनीक की मदद से कुछ ही सेकेंड में पेमेंट पूरा हो जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बिना कार्ड स्वाइप किए और बिना PIN डाले खाते से पैसे कैसे कट जाते हैं? क्या इस तरीके से पेमेंट करना सुरक्षित है? क्या कोई व्यक्ति आपकी जेब में रखे कार्ड से भी पैसे निकाल सकता है? आइए आसान भाषा में समझते हैं कि कार्ड की Tap & Pay सर्विस कैसे काम करती है और इसका इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?क्या है कार्ड की Tap & Pay सर्विस?Tap & Pay एक ऐसी सुविधा है, जिसकी मदद से आप बिना कार्ड को मशीन में डाले पेमेंट कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपना डेबिट या क्रेडिट कार्ड दुकानदार की पेमेंट मशीन यानी POS के पास ले जाना होता है. मशीन कार्ड को पहचान लेती है और कुछ ही सेकेंड में पेमेंट पूरा हो जाता है.इस सुविधा को कॉन्टैक्टलेस पेमेंट भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें कार्ड को मशीन से छूने या उसमें डालने .

Sources

Topics