Skip to footer
Eternal headquarters.jpg
Photo: Uttsaav, CC0 1.0, via Wikimedia Commons

techLIVE

दीपिंदर गोयल के Temple की भारत में बुकिंग शुरू, ₹85 हजार कीमत, दिमाग की एक्टिविटी करेगा ट्रैक!

दीपिंदर गोयल ने Temple डिवाइस भारत में पेश किया, कीमत 85,000 रुपये रखी गई है और बुकिंग की तैयारी है।

Updated 4 min read

Key points

  • Temple की कीमत भारत में 85,000 रुपये है, जिसमें लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन शामिल है।
  • डिवाइस को सिर पर माथे और कान के बीच Grips नाम के चिपकने वाले टेप से लगाया जाता है।
  • कंपनी के अनुसार Temple मेडिकल जांच या बीमारी का पता लगाने वाला डिवाइस नहीं है।

Why it matters. यह डिवाइस स्मार्टवॉच से अलग वेलनेस और रिसर्च गैजेट के रूप में पेश हुआ है, इसलिए खरीदने से पहले इसके फीचर्स और इस्तेमाल समझना जरूरी बताया गया है।

Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने अपना डिवाइस Temple भारत में पेश कर दिया है और इसके प्री-ऑर्डर 1 नवंबर को रात 9:30 बजे खुलेंगे। इसकी कीमत 85,000 रुपये रखी गई है, जिसमें लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन शामिल है। यह माथे और कान के बीच लगता है और ऑप्टिकल सेंसर से दिमाग में खून के बहाव के बदलाव ट्रैक करता है। ऑर्डर के बाद तैयार होने में डिलीवरी करीब तीन महीने ले सकती है, और कंपनी के मुताबिक यह मेडिकल जांच वाला डिवाइस नहीं है।

Latest updates

दीपिंदर गोयल के Temple की भारत में बुकिंग शुरू, ₹85 हजार कीमत, दिमाग की एक्टिविटी करेगा ट्रैक!

फूड डिलीवरी कंपनी Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल अब एक नए गैजेट को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने अपना खास डिवाइस Temple भारत में पेश कर दिया है. इस डिवाइस की खास बात यह है कि इसे इंसान की सेहत और दिमाग से जुड़ी एक्टिविटी को ट्रैक करने के लिए तैयार किया गया है. और पढ़ेंअब भारत में इसके प्री-ऑर्डर भी शुरू हो गए हैं. अगर आप भी इस डिवाइस को खरीदने का सोच रहे हैं, तो इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानना जरूरी है.टेंपल कोई आम स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड नहीं है. इसे खासतौर पर दिमाग में होने वाले ब्लड फ्लो और उससे जुड़े सिग्नल को ट्रैक करने के लिए बनाया गया है. यह डिवाइस सिर के एक तरफ, माथे और कान के बीच लगाया जाता है. इसमें ऑप्टिकल सेंसर दिए गए हैं, जो दिमाग में खून के बहाव में होने वाले बदलाव को ट्रैक करते हैं. कंपनी इस टेक्नोलॉजी को BrainFlow कहती है.यह भी पढ़ें: Jio Vs Starlink: जब भारत में लॉन्च होगी जियो और स्टारलिंक की सैटेलाइट सर्विस, कैसे करेगा काम?Temple में मिलेंगे ये खास फीचर्सइस डिवाइस में Entropy Score नाम का एक फीचर भी मिलता है. यह 1 से 250 के बीच स्कोर दिखाता है. इस स्कोर की मदद से यूजर अपने शरीर पर पड़ने वाले तनाव को समझ सकता है. इसमें नींद, एक्सरसाइज, स्ट्रेस और कैफीन जैसी चीजों का असर भी शामिल हो सकता है. Advertisement टेंपल को सिर पर लगाने के लिए किसी स्ट्रैप की जरूरत नहीं होती. इसे Grips नाम के खास चिपकने वाले टेप से लगाया जाता है. कंपनी के मुताबिक, इसे रनिंग, स्विमिंग और नहाते समय भी पहना जा सकता है. यह चश्मा लगाने वाले लोगों के लिए भी डिजाइन किया गया है.यह भी पढ़ें.

स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड से कितना अलग है Temple, कैसे करता है काम?

स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड से कितना अलग है Temple, कैसे करता है काम? Temple: हाथ पर स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड पहनने के बाद सिर पर लगाया जाने वाला गैजेट Temple आ गया है. आखिर यह छोटा सा डिवाइस शरीर में ऐसा क्या ट्रैक करता है जो महंगी स्मार्टवॉच भी नहीं कर पातीं? Written By : नीलेश ओझा | Updated at : 31 Oct 2026 05:06 PM (IST) आजकल फिटनेस ट्रैक करने के लिए लगभग हर किसी की कलाई पर स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड नजर आ जाता है. लेकिन अब मार्केट में एक ऐसा अनोखा गैजेट आ गया है जिसे हाथ की कलाई पर नहीं बल्कि सिर पर पहना जाता है. जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने इस नए वियरेबल डिवाइस को तैयार किया है जिसका नाम टेंपल है और हाल ही में क्रिकेटर शुभमन गिल भी इसे पहने दिखे थे. 1 /8 कई लोगों को लगते है कि तीनों ही डिवाइस एक जैसा ही काम करते हैं. तो आपको बता दें ऐसा नहीं है स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड का काम आपके रोज के कदम गिनना, कैलोरी बर्न का हिसाब रखना और दिल की धड़कन मापना होता है. इसके उलट टेंपल डिवाइस का फोकस सीधे आपके दिमाग पर है. इसे माथे के साइड में यानी कनपटी पर लगाया जाता है. जिसे अंग्रेजी में टेंपल ही कहते हैं. यह डिवाइस कलाई की नब्ज के बजाय सीधे दिमाग की नसों में होने वाले बदलावों को बारीकी से ट्रैक करता है. 2 /8 यह छोटा सा डिवाइस ब्रेनफ्लो नाम की खास टेक्नोलॉजी पर काम करता है. इसमें लाइट आधारित ऑप्टिकल सेंसर्स लगे हैं जो कनपटी की स्किन के जरिए अंदर की नसों और टिश्यूज पर रोशनी डालते हैं. जब दिमाग में खून के बहाव यानी सेरेब्रल ब्लड फ्लो में कोई भी उतार-चढ़ाव होता है तो इसके सेंसर लौटती हु.

Sources