
tech
स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड से कितना अलग है Temple, कैसे करता है काम?
जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल का नया वियरेबल Temple कनपटी पर लगता है और दिमाग के ब्लड फ्लो को ट्रैक करता है।
Key points
- Temple को कनपटी पर लगाया जाता है और इसमें कोई स्ट्रैप नहीं है, इसे सिंगल-यूज ग्रिप टेप से चिपकाया जाता है।
- एंट्रॉपी स्कोर 1 से 250 के बीच नंबर देता है, जो शरीर और दिमाग पर कुल दबाव को दर्शाता है।
- पहले बैच की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू होगी और इसकी कीमत 85000 रुपये रखी गई है।
Why it matters. कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस मेडिकल मशीन नहीं है और बीमारी का इलाज या डायग्नोसिस करने का दावा नहीं करता, यह केवल पर्सनल वेलनेस, फिटनेस और रिसर्च के लिए है।
जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने सिर पर पहने जाने वाला वियरेबल डिवाइस टेंपल तैयार किया है, जो कनपटी की स्किन पर लगाया जाता है। यह ब्रेनफ्लो तकनीक पर चलता है, जिसमें लाइट आधारित ऑप्टिकल सेंसर दिमाग में खून के बहाव में होने वाले बदलाव पकड़कर फोन ऐप पर डेटा भेजते हैं। यह 1 से 250 के बीच एंट्रॉपी स्कोर देता है, जो नींद, तनाव और कैफीन से प्रभावित होता है। इसकी प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू होगी और पहले बैच की कीमत 85000 रुपये रखी गई है।
Latest updates
स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड से कितना अलग है Temple, कैसे करता है काम?
स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड से कितना अलग है Temple, कैसे करता है काम? Temple: हाथ पर स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड पहनने के बाद सिर पर लगाया जाने वाला गैजेट Temple आ गया है. आखिर यह छोटा सा डिवाइस शरीर में ऐसा क्या ट्रैक करता है जो महंगी स्मार्टवॉच भी नहीं कर पातीं? Written By : नीलेश ओझा | Updated at : 31 Oct 2026 05:06 PM (IST) आजकल फिटनेस ट्रैक करने के लिए लगभग हर किसी की कलाई पर स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड नजर आ जाता है. लेकिन अब मार्केट में एक ऐसा अनोखा गैजेट आ गया है जिसे हाथ की कलाई पर नहीं बल्कि सिर पर पहना जाता है. जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने इस नए वियरेबल डिवाइस को तैयार किया है जिसका नाम टेंपल है और हाल ही में क्रिकेटर शुभमन गिल भी इसे पहने दिखे थे. 1 /8 कई लोगों को लगते है कि तीनों ही डिवाइस एक जैसा ही काम करते हैं. तो आपको बता दें ऐसा नहीं है स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड का काम आपके रोज के कदम गिनना, कैलोरी बर्न का हिसाब रखना और दिल की धड़कन मापना होता है. इसके उलट टेंपल डिवाइस का फोकस सीधे आपके दिमाग पर है. इसे माथे के साइड में यानी कनपटी पर लगाया जाता है. जिसे अंग्रेजी में टेंपल ही कहते हैं. यह डिवाइस कलाई की नब्ज के बजाय सीधे दिमाग की नसों में होने वाले बदलावों को बारीकी से ट्रैक करता है. 2 /8 यह छोटा सा डिवाइस ब्रेनफ्लो नाम की खास टेक्नोलॉजी पर काम करता है. इसमें लाइट आधारित ऑप्टिकल सेंसर्स लगे हैं जो कनपटी की स्किन के जरिए अंदर की नसों और टिश्यूज पर रोशनी डालते हैं. जब दिमाग में खून के बहाव यानी सेरेब्रल ब्लड फ्लो में कोई भी उतार-चढ़ाव होता है तो इसके सेंसर लौटती हु.