Skip to footer
Victoria Harbour skyscrapers
Photo: Illustrative image — Photo: Wilfredor, CC0 1.0, via Wikimedia Commons

world

त्रिपुरा में बीएसएफ जवानों पर हमले के मामले में 18 गिरफ्तार, तीन महिलाएं भी शामिल

अगरतला. त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर हुए हमले के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है.

Updated 2 min read

अगरतला. त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर हुए हमले के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है. इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मामले में आठ और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. घटना दो नवंबर को अशाबाड़ी गांव में हुई थी, जहां कथित तस्करों ने बीएसएफ के जवानों पर हमला कर दिया था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, नए आरोपियों को गुरुवार रात और शुक्रवार तड़के सिपाहीजाला जिले के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया. घटना के बाद से ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी रहेगा.

Latest updates

त्रिपुरा में बीएसएफ जवानों पर हमले के मामले में 18 गिरफ्तार, तीन महिलाएं भी शामिल

भारत-बांग्‍लादेश बॉर्डर तस्‍करी और अन्‍य तरह के अपराध के नजरिये से काफी संवेदनशील माना जाता है. यही वजह है पूरे बॉर्डर इलाके की बाड़बंदी का काम किया जा रहा है. इस बीच, सीमा पर बीएसएफ के जवानों के साथ मारपीट के मामले ने बॉर्डर सिक्‍योरिटी के मुद्दे को और गंभीर बना दिया है. अगरतला. त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर हुए हमले के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है. इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मामले में आठ और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. घटना दो नवंबर को अशाबाड़ी.

Sources