Skip to footer
Cell Tower in Stykkishólmur
Photo: Illustrative image — Photo: Kevin Kandlbinder, CC BY 4.0, via Wikimedia Commons

tech

Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS

Vodafone Idea ने बिना डाटा वाले चार नए सस्ते प्लान पेश किए, TRAI के निर्देशों के पालन में।

Updated 2 min read

Key points

  • चारों नए प्लान में बंडल डाटा शामिल नहीं है, इनमें सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस मिलते हैं
  • ₹179 वाले प्लान में 25 दिनों की वैधता, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 एसएमएस मिलते हैं
  • ₹1849 वाले प्लान की वैधता 365 दिन है और इसमें 3600 एसएमएस दिए जाते हैं

Why it matters. यह विकल्प खासतौर पर फीचर फोन, दूसरी सिम इस्तेमाल करने वालों और सिर्फ कॉलिंग व एसएमएस उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए उपयोगी बताया गया है।

वोडाफोन आइडिया ने टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के निर्देशों के पालन में चार नए वॉयस-ओनली रिचार्ज पेश किए हैं, जिनमें बंडल डाटा शामिल नहीं है। ₹179 वाले प्लान की वैधता 25 दिन है और इसमें 300 एसएमएस मिलते हैं, जबकि ₹470 वाले प्लान में 84 दिनों की वैधता और 900 एसएमएस दिए जा रहे हैं। ₹1849 वाला प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ 3600 एसएमएस देता है। डाटा इस्तेमाल पर 50 पैसे प्रति एमबी चार्ज लगता है।

Latest updates

Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS

Vodafone Idea ने टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते वॉयस ओनली प्रीपेड प्लान को लॉन्च कर दिया है। Vi के नए किफायती प्लान में ग्राहकों को कोई भी बंडल डाटा नहीं मिलता है, सिर्फ वॉयस कॉलिंग और एसएमएस का लाभ मिलता है। हाल ही में एयरटेल और जियो ने भी ऐसे ही प्रीपेड प्लान को लॉन्च किया था। Vodafone Idea ने अब डाटा का झंझट खत्म करते हुए अपने चार नए सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने यह कदम टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए उठाया है। Vi के इन वॉयस ओनली प्लान में बंडल डाटा को शामिल नहीं किया गया है, इनमें सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस के लाभ ही मिलते हैं, जैसे एयरटेल और जियो के हाल ही में लॉन्च किए गए प्रीपेड प्लान में मिलते हैं। रेगुलेटरी का उद्देश्य ग्राहकों को बिना हैवी डाटा बंडल के अलावा अन्य रिचार्ज के विकल्प प्रदान करना है। यह खासतौर पर फीचर फोन इस्तेमाल करने वालों, दूसरी सिम इस्तेमाल करने वालों और उन ग्राहकों के लिए उपयोगी हैं जो सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस की सुविधाओं का उपयोग करते हैं। वोडाफोन आइडिया के नए प्रीपेड प्लान वोडाफोन आइडिया का ₹179 वाला प्रीपेड प्लान वोडाफोन आइडिया के ₹179 वाले प्रीपेड प्लान में 25 दिनों की वैधता मिलती है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है। इस प्लान में कुल 300 एसएमएस भी मिलते हैं। इसके अलावा इसमें Vi मूवीज एंड टीवी ऐप का एक्सेस मिलता है। वहीं डाटा उपयोग के लिए 50 पैसे प्रति एमबी चार्ज लगता है। वोडाफोन आइडिया का ₹185 वाला प्रीपेड प्लान वोडा.

Sources