महंगाई और बेरोजगारी के कारण यूरोप के छह देशों में व्यापक हिंसा और विरोध
फ्रांस से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन अब इटली, बेल्जियम, अल्बानिया और ग्रीस सहित यूरोप के छह देशों में फैल गए हैं। प्रदर्शनकारी शिक्षा व्यवस्था की कमी, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस में 15.4% आबादी का गरीबी रेखा से नीचे होना इस असंतोष का एक बड़ा कारण है।