इंडोनेशिया में अल‑नीनो और B50 बायोडीज़ल नीति से पाम तेल की आपूर्ति में 50 लाख टन की गिरावट, भारत में खाद्य तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं
इंडोनेशिया में अल नीनो के कारण सूखे से क्रूड पाम ऑयल उत्पादन में 50 लाख टन की गिरावट आने की आशंका है। वहां की नई B50 बायोडीजल नीति के चलते 1.63 से 1.70 करोड़ टन उत्पादन घरेलू खपत में इस्तेमाल होगा। इस कमी से वैश्विक बाजार में निर्यात घटेगा, जिससे भारत में खाद्य तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं।