business
BSNL शुरू कर रहा इंट्रा सर्कल रोमिंग, क्या है ये, और क्या दूसरे नेटवर्क पर भी मिलेगा फायदा?
BSNL 12 से 13 टेलीकॉम सर्किलों में ICR सेवा शुरू करने की तैयारी में, दूसरे ऑपरेटरों के नेटवर्क का मिलेगा सहारा
Key points
- ICR चालू होने पर BSNL ग्राहक उन इलाकों में दूसरे ऑपरेटरों का नेटवर्क इस्तेमाल कर सकेंगे जहां BSNL का टावर नहीं है
- BSNL का अन्य टेलीकॉम कंपनियों के साथ समझौता लगभग फाइनल है और जल्द आधिकारिक हस्ताक्षर की उम्मीद है
- जुलाई में आपदा के दौरान जम्मू-कश्मीर, असम और नागालैंड के कई जिलों में ICR लागू किया गया था
Why it matters. BSNL के ग्राहकों को नेटवर्क कमजोर होने पर कॉल कटने की समस्या से राहत मिल सकती है, और आपदा के समय संचार बनाए रखने में मदद मिल सकती है.
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL देश के 12 से 13 टेलीकॉम सर्किलों में ICR सेवा शुरू करने की तैयारी में है. इसके चालू होने पर BSNL के ग्राहक उन जगहों पर दूसरे ऑपरेटरों का नेटवर्क इस्तेमाल कर सकेंगे जहां BSNL का अपना टावर या कवरेज नहीं है. सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक BSNL का अन्य टेलीकॉम कंपनियों के साथ समझौता लगभग फाइनल हो चुका है और जल्द आधिकारिक हस्ताक्षर की उम्मीद है. ग्राहकों को इसके लिए कोई अतिरिक्त पैसा नहीं देना होगा.
Latest updates
BSNL शुरू कर रहा इंट्रा सर्कल रोमिंग, क्या है ये, और क्या दूसरे नेटवर्क पर भी मिलेगा फायदा?
BSNL देश में इंट्रा सर्कल रोमिंग शुरू करने जा रहा है, जिससे नेटवर्क न होने पर ग्राहक दूसरे ऑपरेटरों के नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकेंगे. इससे कॉल कटने की समस्या दूर होगी. सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL देश के कई हिस्सों में इंट्रा सर्कल रोमिंग (Intra Circle Roaming – ICR) शुरू करने की तैयारी कर रही है. इसका मकसद नेटवर्क की समस्या को दूर करना है. लेकिन डिटेल में समझते हैं कि आखिर इंट्रा सर्कल रोमिंग होती क्या है, इसका फायदा क्या होगा और क्या दूसरे नेटवर्क के लोग भी इसका लाभ ले पाएंगे. BSNL के ग्राहक कभी-कभी नेटवर्क न आने से परेशान रहते हैं. अब आपकी यह शिकायत दूर होने वाली है. बीएसएनएल देश भर के 12 से 13 टेलीकॉम सर्किलों में इंट्रा सर्कल रोमिंग सर्विस को शुरू कर रही है. इसके चालू होने के बाद BSNL के ग्राहक उन जगहों पर दूसरे ऑपरेटरों के नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकेंगे, जहां BSNL का अपना टावर या कवरेज नहीं है. डील लगभग फाइनल सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक- BSNL का अन्य टेलीकॉम कंपनियों के साथ यह समझौता लगभग फाइनल हो चुका है और जल्द ही इस डील पर आधिकारिक हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. क्या है इंट्रा सर्कल रोमिंग आम तौर पर जब आप अपने राज्य से बाहर जाते हैं, तो आपका फोन रोमिंग पर चला जाता है और वह दूसरे नेटवर्क से जुड़ जाता है. लेकिन इंट्रा सर्कल रोमिंग का मतलब है कि आप अपने ही राज्य या अपने ही सर्कल के भीतर रोमिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं. मान लीजिए आप दिल्ली सर्कल में हैं और आपके पास BSNL की सिम है. आप दिल्ली के किसी ऐसे इलाके में जाते हैं जहां BSNL का टावर काम नहीं कर रहा है या .
Sources
AI-assisted summary of the reporting above. Quotes are kept to one sentence. Copyright concern? See our DMCA takedown page.