business
दिवाली पर छुट्टी के बावजूद एक घंटे के लिए क्यों खुलता है शेयर बाज़ार?
दिवाली पर 8 नवंबर को रविवार होने के बावजूद बीएसई और एनएसई पर मुहूर्त ट्रेडिंग होगी।
Key points
- मुहूर्त ट्रेडिंग 8 नवंबर को रविवार दोपहर 2:20 से 3:30 बजे के बीच होगी।
- ब्लॉक डील सत्र दोपहर 1:50 से 2:05 बजे तक और प्री-ओपन सत्र 2:05 से 2:20 बजे तक चलेगा।
- 10 नवंबर 2026 को दिवाली-बलिप्रतिपदा के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
Why it matters. रविवार को होने वाले छोटे सत्र और 10 नवंबर 2026 की छुट्टी से निवेशकों के कारोबार के कार्यक्रम पर असर पड़ सकता है।
बीएसई और एनएसई ने दिवाली पर 8 नवंबर को रविवार के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए विशेष कारोबारी सत्र का ऐलान किया है। कारोबार दोपहर 2:20 से 3:30 बजे के बीच होगा, जबकि ब्लॉक डील सत्र 1:50 से 2:05 बजे और क्लोजिंग सत्र 3:30 से 3:50 बजे तक चलेगा। मुहूर्त ट्रेडिंग को निवेश शुरू करने के लिए शुभ माना जाता है, और इसके साथ नया हिंदू वर्ष शुरू होता है।
Latest updates
दिवाली पर छुट्टी के बावजूद एक घंटे के लिए क्यों खुलता है शेयर बाज़ार?
Muhurat trading 2026 : शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। बता दें दिवाली के दिन इस बार रविवार होने के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में स्पेशल ट्रेडिंग होगी। हर वर्ष दीवाली के मौके पर मुहुर्त ट्रेडिंग आयोजित की जाती है। इस बार 8 नवंबर यानी रविवार को दिवाली है। बीएसई और एनएसई दोनों ने मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए विशेष कारोबारी सत्र का ऐलान किया है साथ ही ट्रेडिंग के समय की भी जानकारी दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में… कब खुलेगा मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए बाजार? दिवाली पर भारत के दोनों स्टॉक BSE और NSE में 8 नवंबर यानी रविवार को मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। यहां ट्रेडिंग दोपहर 2:20 से 3:30 के बीच होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग को निवेश शुरू करने के लिए काफी शुभ मौका माना जाता है। इसके साथ ही नया हिंदू वर्ष शुरू होता है। ट्रेडिंग सेशनसमयब्लॉक डील सेशनदोपहर 1:50 से 2:05 बजे तकप्री-ओपन सेशनदोपहर 2:05 से 2:20 बजे तकक्लोजिंग सेशन (नॉन-CAS)दोपहर 3:30 से 3:50 बजे तकक्लोजिंग सेशन (CAS)दोपहर 3:35 से 3:50 बजे तकपोस्ट-क्लोजिंग सेशनदोपहर 3:50 से 4:00 बजे तक नवंबर में शेयर बाजार की छुट्टियां तारीखदिनशेयर बाजार की स्थिति10 नवंबर 2026मंगलवारदिवाली-बलिप्रतिपदा के मौके पर बंद24 नवंबर 2026मंगलवारप्रकाश गुरुपर्व के मौके पर बंद दिवाली से पहले धनतेरस के दिन बंपर तेजी के साथ बंद हुआ बाजार दिवाली से पहले धनतेरस के दिन भारतीय शेयर बाजार तेजी देखने को मिली। दोनों प्रमुख सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स आज 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 2.17% या 1,718.02 अंक की तेजी के साथ 81,028.02 अंक के स.
दिवाली पर छुट्टी के बावजूद एक घंटे के लिए क्यों खुलता है शेयर बाज़ार?
दिवाली पर छुट्टी के बावजूद एक घंटे के लिए क्यों खुलता है शेयर बाज़ार? इमेज स्रोत, Mandar Deodhar/ The India Today Group via Getty Images इमेज कैप्शन, मुहूर्त ट्रेडिंग केवल शेयरों की ख़रीद-बिक्री नहीं है. इसके पीछे शुभ समय में नई शुरुआत करने, पूजा करने और नए क़ारोबारी साल का स्वागत करने की पुरानी परंपरा भी है Author, दुष्यंत कुमार पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए प्रकाशित 6 नवंबर 2026 पढ़ने का समय: 9 मिनट दिवाली के दिन शेयर बाज़ार में सामान्य कारोबार बंद रहता है. इसके बावजूद बाज़ार कुछ समय के लिए खुलता है और लोग शेयर ख़रीदते और बेचते हैं. इस ख़ास सत्र को 'मुहूर्त ट्रेडिंग' कहते हैं. त्योहार के दिन होने वाला यह क़ारोबार केवल शेयरों की ख़रीद-बिक्री नहीं है. बहुत लोगों की ऐसी मान्यता है कि दिवाली में कारोबार का यह समय शुभ होता है. इसलिए अरसे से नई शुरुआत करने, पूजा करने और नए कारोबारी साल का स्वागत करने की यह परंपरा चली आ रही है. डीआर चोकसी फ़िनसर्व के प्रबंध निदेशक देवेन चोकसी कहते हैं कि इसकी कहानी शुभ मुहूर्त में कुछ नया ख़रीदने की परंपरा से जुड़ी है. उनके मुताबिक़, दिवाली और धनतेरस पर लोग कोई नई चीज़ ख़रीदकर घर लाते हैं. कुछ लोग किताबें ख़रीदते हैं तो कुछ धातु से बनी चीज़ें. शेयर बाज़ार से जुड़े लोगों ने इसी सोच को निवेश से जोड़ लिया. वे शुभ समय में शेयर ख़रीदकर नए साल में अपने क़ारोबार और निवेश की शुरुआत करने लगे. लेकिन शेयर बाज़ार में यह परंपरा कब शुरू हुई? पुराने समय में लोग मुहूर्त ट्रेडिंग कैसे करते थे? और क्या आज भी यह केवल एक रस्म है या इस दौरान असली सौदे होते हैं? पहले क.
Sources
AI-assisted summary of the reporting above. Quotes are kept to one sentence. Copyright concern? See our DMCA takedown page.