Skip to footer

business

Jaipur Commercial Lpg Cylinder Price Hike Domestic Gas Price Stable

Jaipur Commercial Lpg Cylinder Price Hike Domestic Gas Price Stable

Updated 2 min read

Archived — last updated

मुख्य बातें

  • 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक सिलिंडर की कीमत 9.50 रुपये बढ़ाई गई है।
  • जयपुर में अब यह सिलिंडर 2837.50 रुपये के बजाय 2847 रुपये में मिलेगा।
  • घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई और वह 945.50 रुपये में मिलेगा।

यह क्यों मायने रखता है। इस बढ़ोतरी से वाणिज्यिक सिलिंडर के उपभोक्ताओं का खर्च बढ़ सकता है, जबकि घरेलू सिलिंडर पुरानी दर पर ही मिलता रहेगा।

अपडेट स्रोत: Amar Ujala

जयपुर में पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर की कीमत 9.50 रुपये बढ़ाकर 2847 रुपये कर दी है, और नई दरें देर रात से लागू हुई हैं। घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दाम स्थिर रखे गए हैं और वह 945.50 रुपये में ही मिलेगा, यह राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया। पिछले महीने अक्तूबर में वाणिज्यिक सिलिंडर पर 62.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि अगस्त में 192 रुपये की कमी की गई थी।

Latest updates

Jaipur Commercial Lpg Cylinder Price Hike Domestic Gas Price Stable

त्योहारों से पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने लिक्विड पेट्रोलियम गैस(एलपीजी) की दरों की समीक्षा करने के बाद वाणिज्यिक गैस सिलिंडर की कीमतों में इजाफा किया है। देर रात से लागू हुईं नई दरों के तहत कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक गैस सिलिंडर की कीमतों में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस फैसले के बाद जयपुर में आज से 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर 2837.50 रुपये के बजाय अब 2847 रुपये में मिलेगा। हालांकि, कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दाम पूरी तरह स्थिर रखे हैं। घरेलू सिलिंडर के दाम रहे स्थिर राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि पेट्रोलियम कंपनियों ने वाणिज्यिक गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाए हैं और इसकी नई दर सूची जारी कर दी है। नई रेट लिस्ट के मुताबिक घरेलू उपयोग के सिलिंडर की कीमतों में कंपनियों ने कोई बढ़ोतरी नहीं की है। इस कारण घरेलू सिलिंडर आज भी बाजार में पुरानी दर यानी 945.50 रुपये में ही मिलेगा। ये भी पढ़ें- दिवाली पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 3,133 किलो सरसों का तेल और 209 किलो घी जब्त हालिया महीनों में कीमतों की स्थिति कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में पिछले कुछ महीनों के दौरान लगातार बदलाव देखा गया है। पिछले महीने अक्तूबर में भी कंपनियों ने वाणिज्यिक सिलिंडर पर 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले सितंबर में भी कंपनियों द्वारा 10 रुपये की वृद्धि की गई थी। इसके विपरीत अगस्त महीने में कंपनियों ने सिलिंडर के दाम में 192 रुपये और जुलाई में 183.50 रुपये की बड़ी कमी की थी। इस साल आठ बार बढ़ोतरी इस साल वाणिज्यि.

Sources