Skip to footer

business

₹420000000 में 4 बेडरूम का एक फ्लैट, दिल्‍ली के दिल में ऐसा घर, भूल जाएंगे गुरुग्राम के लग्‍जरी अपार्टमेंट

₹420000000 में 4 बेडरूम का एक फ्लैट, दिल्‍ली के दिल में ऐसा घर, भूल जाएंगे गुरुग्राम के लग्‍जरी अपार्टमेंट

Updated 2 min read

Archived — last updated

मुख्य बातें

  • 213 4-BHK फ्लैट 19 करोड़ से 42 करोड़ रुपये तक में बिके, जबकि 262 में से 49 इकाइयों की प्रक्रिया रद्द हुई।
  • एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड को ई-ऑक्शन से करीब 5,191 करोड़ रुपये का राजस्व मिला।
  • नीलामी में करीब 1,200 लोगों ने बोली लगाई और औसत बिक्री दर 59,014 रुपये प्रति वर्ग फुट रही।

यह क्यों मायने रखता है। नीलामी से मिली राशि दिल्ली में चल रही सरकारी पुनर्विकास परियोजनाओं के आंशिक वित्तपोषण में लगेगी, और फ्लैटों की री-सेल पर प्रतिबंध सट्टेबाजों को दूर रखेगा।

अपडेट स्रोत: News18 Hindi

दिल्ली के अफ्रीका एवेन्यू में सरकारी कंपनी एनबीसीसी के एवेन्यू टावर्स के 213 प्रीमियम 4-BHK फ्लैट बिके, जिनकी कीमत 19 करोड़ से 42 करोड़ रुपये (420000000 रुपये) तक रही। एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के मुताबिक ई-ऑक्शन से उसे करीब 5,191 करोड़ रुपये का राजस्व मिला, जो उसके इतिहास में एक ही आवासीय ई-नीलामी से अब तक की सबसे अधिक बिक्री राशि है। नीलामी में कुल 262 फ्लैट शामिल थे, जिनमें से 49 इकाइयों की प्रक्रिया रद्द हुई, और करीब 1,200 लोगों ने बोली लगाई। एनबीसीसी ने बताया कि इस राशि का इस्तेमाल त्यागराज नगर और सरोजिनी नगर जैसी सरकारी पुनर्विकास परियोजनाओं में आंशिक वित्तपोषण के लिए होगा।

Latest updates

₹420000000 में 4 बेडरूम का एक फ्लैट, दिल्‍ली के दिल में ऐसा घर, भूल जाएंगे गुरुग्राम के लग्‍जरी अपार्टमेंट

Delhi Luxury Flats: कुछ महीने पहले गुरुग्राम में एक फ्लैट 100 करोड़ रुपये में बिका था. देशभर में इसकी चर्चा हुई थी. अब दिल्‍ली का दिल कहे जाने वाले चाणक्‍यपुरी के पास NBCC ने लग्‍जरी अपार्टमेंट्स बनाए हैं. 4 बेडरूम के एक फ्लैट की कीमत 19 से 42 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है. Delhi Luxury Flats: देश की राजधानी दिल्‍ली के पॉश इलाके में शाही तरीके से रहने का ख्‍वाब देखने वालों के लिए गुड न्‍यूज है. दिल्‍ली का दिल कहे जाने वाले चाणक्‍यपुरी के समीप लग्‍जरी अपार्टमेंट्स बनाए गए हैं. इस अपार्टमेंट में 4 बेडरूम वाले विभिन्‍न आकार के 213 फ्लैट्स हैं. इनकी कीमत 19 करोड़ से 42 करोड़ रुपये बताई जा रही है. NBCC द्वारा डेवलप ये फ्लैट्स अफ्रीका एवेन्‍यू में हैं. ये अपार्टमेंट्स गुरुग्राम और नोएडा के लग्‍जरी फ्लैट को टक्‍कर दे रहे हैं. अफ्रीका एवेन्यू स्थित एवेन्यू टावर्स केंद्रीय दिल्ली के उस इलाके में विकसित पहला ऐसा अपार्टमेंट परिसर है, जहां निजी खरीदारों को चाणक्यपुरी के नजदीक रहने का अवसर मिला है. इससे पहले इस क्षेत्र में मुख्य रूप से सरकारी आवास और कार्यालय ही उपलब्ध थे. दरअसल, दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में शुमार चाणक्यपुरी के नजदीक लग्जरी अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदने के लिए लोगों ने करोड़ों रुपये की बोली लगाई है. अफ्रीका एवेन्यू स्थित एनबीसीसी के एवेन्यू टावर्स में 213 प्रीमियम 4 बेडरूम (4-BHK) फ्लैट 19 करोड़ रुपये से लेकर 42 करोड़ रुपये तक में बिके. कुछ अपार्टमेंट की कीमत 89,061 रुपये प्रति वर्ग फुट (सुपर बिल्ट-अप एरिया) तक पहुंच गई, जो गुरुग्राम के सबसे महंगे हाईराइज रेजिडेंशियल फ्लैट क.

Sources