Skip to footer

business

Auto Sales October 2026: ठंडी पड़ गई गाड़ियों की बिक्री? FADA के आंकड़ों से समझें ऑटो बाजार का पूरा गणित

FADA के आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर 2026 में गाड़ियों की खुदरा बिक्री सालाना 23.80% घटकर 31.72 लाख यूनिट रही।

Updated 2 min read

Key points

  • दोपहिया वाहनों की बिक्री 23,21,419 यूनिट रही, जो पिछले साल के मुकाबले 28.35% कम है।
  • इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री करीब 3.55 लाख यूनिट रही, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।
  • 51.65% डीलर्स को नवंबर 2026 में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है, जबकि 13.64% ने गिरावट का अनुमान लगाया है।

Why it matters. डीलर्स को त्योहारों से नवंबर में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन त्योहारों के बाद मांग में कमी, वाहनों की उपलब्धता और बढ़ती EMI जैसे जोखिम बने हुए हैं।

FADA के मुताबिक अक्टूबर 2026 में भारत में कुल 31,72,466 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल अक्टूबर से 23.80% कम और सितंबर के मुकाबले 25.05% ज्यादा है। पिछले साल अक्टूबर में नवरात्रि और दिवाली एक ही महीने में थीं और 22 सितंबर 2025 को GST कटौती के बाद मांग बढ़ी थी, इसलिए बिक्री का बेस ऊंचा था। इस साल धनतेरस 6 नवंबर और दिवाली 8 नवंबर को है, इसलिए FADA को उम्मीद है कि टली खरीदारी का कुछ हिस्सा नवंबर में दिखेगा।

Latest updates

Auto Sales October 2026: ठंडी पड़ गई गाड़ियों की बिक्री? FADA के आंकड़ों से समझें ऑटो बाजार का पूरा गणित

FADA के मुताबिक, अक्टूबर में गाड़ियों की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 23.80% गिरकर 31.72 लाख यूनिट रही. पिछले साल दिवाली और GST कटौती के बाद बढ़ी मांग से बिक्री का बेस ऊंचा था. इस साल दिवाली नवंबर में होने से त्योहारों की खरीदारी का बड़ा हिस्सा अगले महीने आने की उम्मीद है. और पढ़ेंभारत में गाड़ियों की बिक्री के आंकड़े अक्टूबर में भले ही कमजोर नजर आए हों, लेकिन तस्वीर इतनी सीधी नहीं है. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में कुल 31,72,466 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई. ये सितंबर के मुकाबले 25.05% ज्यादा है, लेकिन पिछले साल अक्टूबर की तुलना में 23.80% कम है.FADA का कहना है कि अक्टूबर के आंकड़ों को समझने के लिए त्योहारों के कैलेंडर और पिछले साल की बिक्री को ध्यान में रखना जरूरी है. अक्टूबर 2025 में नवरात्रि और दिवाली दोनों एक ही महीने में थीं. इसके अलावा, 22 सितंबर 2025 को GST दरों में कटौती के बाद बढ़ी मांग का असर भी पिछले साल की बिक्री पर पड़ा था. इस साल नवरात्रि अक्टूबर में रही, जबकि धनतेरस और दिवाली नवंबर में हैं.त्योहारों की तारीखों ने बदला बिक्री का गणितअक्टूबर 2026 में गाड़ियों की बिक्री सितंबर के मुकाबले करीब 25% बढ़ी है. FADA के मुताबिक, ये बढ़त त्योहारों की खरीदारी का बेहतर संकेत देती है. वहीं, पिछले साल अक्टूबर में दिवाली की खरीदारी और GST कटौती के बाद बढ़ी मांग के चलते बिक्री का बेस काफी ऊंचा था. Advertisement यह भी पढ़ें: Honda Alpha SUV लॉन्च कन्फर्म... ऐसी होगी कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कारइस बार धनतेरस 6 नवंबर और दिवाली 8 नवंबर को पड़ र.

Sources