Skip to footer

business

भारत में दिवाली, दुनिया में दिवाला, ग्‍लोबल मार्केट में गिरावट का भारतीय बाजार पर क्‍यों नहीं पड़ा असर, Expert ने बताया

वैश्विक गिरावट का भारतीय शेयर बाजार पर असर सीमित, सुबह कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा

Updated 2 min read

Key points

  • शुक्रवार सुबह सेंसेक्स 9:45 बजे 0.6 फीसदी या 600 अंक चढ़कर 79,868 पर पहुंचा
  • निफ्टी आईटी में लगभग 2 प्रतिशत की तेजी आई, जबकि अमेरिका समेत अन्य बाजारों में आईटी शेयरों की हालत खराब रही
  • गुरुवार को नैस्डैक कंपोजिट 5.52% गिरा, जो 19 महीनों की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट है

Why it matters. विशेषज्ञों के अनुसार नैस्डैक की गिरावट भारत के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, क्योंकि भारत पर इसका असर सबसे कम पड़ने की संभावना है।

शुक्रवार सुबह अमेरिकी और एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में तेजी दिखी। BSE सेंसेक्स 9:45 बजे 0.6 फीसदी या 600 अंक चढ़कर 79,868 पर पहुंच गया, जबकि NSE निफ्टी 50 लगभग 100 अंक बढ़कर 24,641 पर था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 0.37 प्रतिशत गिरकर 79,016.05 पर आया था। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार नैस्डैक में 5.6 प्रतिशत गिरावट डेटा सेंटर पर खर्च में बड़ी कमी की चिंताओं से आई है, और विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पिछले पांच कारोबारी दिनों में 35,781 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।

Latest updates

भारत में दिवाली, दुनिया में दिवाला, ग्‍लोबल मार्केट में गिरावट का भारतीय बाजार पर क्‍यों नहीं पड़ा असर, Expert ने बताया

शेयर बाजार का ताजा हाल: अमेरिका और एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली के बावजूद संभला भारतीय शेयर बाजार. आईटी शेयरों में 2% तक का उछाल आया. FII की लगातार खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला. अमेरिकी और एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली के बीच शुक्रवार सुबह घरेलू बाजार गिरावट के साथ खुले, लेकिन अमेरिका समेत दुनियाभर के बाजारों में गिरावट के चलते जो आशंका जताई जा रही थी, उसका उतना असर नहीं दिखा. दुनियाभर के बाजारों का जहां दिवाला निकल गया है, वहीं भारतीय शेयर बाजार में दिवाली जैसा माहौल है. सुबह 9:45 बजे BSE सेंसेक्‍स में 0.6 फीसदी या 600 अंकों का उछाल देखा गया और ये 79,868 के लेवल पर पहुंच गया. वहीं NSE निफ्टी 50 करीब 100 अंकों के उछाल के साथ 24,641 के लेवल पर पहुंच गया. इससे पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 0.37 प्रतिशत या लगभग 300 अंक गिरकर 79,016.05 पर आ गया, ज‍बकि निफ्टी 0.60 प्रतिशत या 148.55 अंक गिरकर 24,388.05 पर पहुंच गया. हालांकि कुछ ही मिनटों में बाजार ग्रीन में भी कारोबार करता दिखा. IT शेयरों ने चौंकाया, 2 फीसदी चढ़ गए स्‍टॉक्‍टस अमेरिका समेत अन्‍य प्रमुख बाजारों में जहां आईटी शेयरों का सबसे बुरा हाल देखा गया, वहीं भारतीय बाजार में इसके उलट देखा गया. वहीं, निफ्टी आईटी ने इस रुझान के उलट प्रदर्शन किया और इसमें लगभग 2 प्रतिशत की तेजी आई. 30 शेयरों वाले सेंसेक्‍स पैक इन्‍फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा के शेयरों में 2 फीसदी तक का उछाल देखा गया. निफ्टी मिड-स्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम, प्राइवेट बैंक और मीडिया सेक्टर भी हरे निशान में कारोबार करते दिखे.

Sources

Topics